Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सउदी अरब, इटली सहित कई देशों की जेलों में बंद हैं 7 हजार से अधिक भारतीय
    जोहार ब्रेकिंग

    सउदी अरब, इटली सहित कई देशों की जेलों में बंद हैं 7 हजार से अधिक भारतीय

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दुनिया के तमाम देशों में विभिन्न अपराधों में बंद भारतीयों की संख्या की जानकारी राज्यसभा में दी है। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने एक अतारांकित सवाल के जवाब में बताया कि विदेशों की जेल में कुल 7,139 भारतीय बंद हैं। जिन्हें कानूनी से लेकर अन्य तरह की सहायता दूतावासों के माध्यम से सरकार उपलब्ध करा रही है। दरअसल, भाजपा के राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पाकिस्तान, खाड़ी देशों सहित विभिन्न देशों की जेलों में बंद भारतीयों के बारे में जानकारी मांगी थी। यह भी पूछा था कि कैदियों को सरकार की तरफ से किस तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है?

    मुरलीधरन ने बताया कि 31 दिसंबर 2020 तक की स्थिति के अनुसार विदेशी जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या 7,139 है। इनमें सर्वाधिक 1,599 भारतीय सऊदी अरब की जेलों में बंद हैं। इसी तरह अमेरिका में 265, संयुक्त अरब अमीरात में 898, कतर में 411, नेपाल में 886, कुवैत में 536, इटली में 221 लोग बंद हैं। पाकिस्तान की जेलों में भी 62 भारतीय बंद हैं।

    विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि कई देशों में मजबूत प्राइवेसी नियमों के कारण कैदियों के संबंध में तब तक कोई जानकारी नहीं दी जाती, जब तक संबंधित व्यक्ति सहमति नहीं देता। मंत्री ने बताया कि विदेश स्थित भारतीय मिशन सतर्क रहते हैं और स्थानीय कानूनों के उल्लंघन के कारण विदेशी जेलों में बंद भारतीयों की निगरानी करते हैं। उन्हें कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। विदेशों में स्थित भारतीय मिशन और केंद्र वकीलों का एक स्थानीय पैनल भी रखते हैं। इसके अलावा सरकार भारतीय कैदियों की सजा माफी कम कराने की भी कोशिशें करती है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ रेट 10.5% रहने का अनुमान
    Next Article लालू यादव की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश नहीं होने पर हाई कोर्ट नाराज, रिम्स से पूछा क्यों नहीं दे रहे जवाब

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.