Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 1:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»खूंटी में डकैती की नाकाम कोशिश : पिता-पुत्र ने दबोचा डकैत, बेटे को लगी गोली
    क्राइम

    खूंटी में डकैती की नाकाम कोशिश : पिता-पुत्र ने दबोचा डकैत, बेटे को लगी गोली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026Updated:April 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में बीती देर रात डकैती की बड़ी कोशिश सामने आई, जिसे ग्रामीणों की बहादुरी और पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया। इस दौरान पिता-पुत्र ने साहस दिखाते हुए एक डकैत को पकड़ लिया, हालांकि हाथापाई में बेटे को गोली भी लग गई। जानकारी के मुताबिक, केदार अहिर शनिवार देर रात सरवादा बाजार से दुकानदारी कर अपने घर लौटे थे। जैसे ही वे घर पहुंचे, उसी समय 6–7 बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद डकैतों ने उनके घर को घेर लिया। डकैतों ने केदार अहिर पर पिस्टल तान दी और दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग के बावजूद गोली नहीं चली। इसके बाद केदार अहिर ने साहस दिखाते हुए डकैतों का विरोध शुरू कर दिया।

    बेटे को लगी गोली, फिर भी नहीं छोड़ा संघर्ष

    इस बीच केदार अहिर का बेटा रुसू अहिर भी पिता की मदद के लिए आगे आया और डकैतों से भिड़ गया। हाथापाई के दौरान दोनों ने एक डकैत को पकड़ लिया। इसी दौरान दूसरे अपराधी ने रुसू पर गोली चला दी, जो उसके जांघ के पास लग गई। घायल होने के बावजूद रुसू और उसके पिता ने हिम्मत नहीं हारी और पकड़े गए डकैत को नहीं छोड़ा।

    ग्रामीणों की मदद से एक अपराधी पकड़ा गया

    गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख डकैत भागने लगे, लेकिन इस दौरान एक अपराधी खुदीराम ओड़ेया को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पकड़े गए आरोपी की पिटाई कर दी। हालात तनावपूर्ण होने पर खूंटी एसडीपीओ वरुण कुमार रजक और मुरहू थाना प्रभारी नायाल गोडविन केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

    Also Read : पलामू में जमीन कारोबारी की अपहरण के बाद ह’त्या, इलाके में सनसनी

    armed robbery Breaking news Jharkhand Crime News India Crime Report Criminal Attack Dehkela Village Father Son Bravery Jharkhand crime Kedar Ahir Khunti News Murhu Police Station Murhu Thana Police Action Jharkhand Robbery Attempt rural crime Rusu Ahir SDPO Varun Kumar Rajak Shooting Incident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में जमीन कारोबारी की अपहरण के बाद ह’त्या, इलाके में सनसनी
    Next Article रामगढ़ में खराब रिजल्ट पर 12 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

    April 26, 2026
    गढ़वा

    बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद गढ़वा में अलर्ट, वेतन भुगतान पर DC ने कसा शिकंजा

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    April 26, 2026
    Latest Posts

    रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

    April 26, 2026

    बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद गढ़वा में अलर्ट, वेतन भुगतान पर DC ने कसा शिकंजा

    April 26, 2026

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    April 26, 2026

    JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश कुमार, भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं से की मुलाकात

    April 26, 2026

    जल जीवन मिशन के पानी से खेतों की सिंचाई की तो होगी सजा, गढ़वा DDC ने दिए कड़े निर्देश

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.