Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में गरीबों का हो विकास : शिबू
    झारखंड

    झारखंड में गरीबों का हो विकास : शिबू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज कहा कि राज्य में गरीबों का विकास हो ताकि अब उन्हें अपने अधिकार के लिए आवाज न उठानी पड़े।

    श्री सोरेन ने मंगलवार को गांधी में मैदान में झामुमो स्थापना दिवस पर आयोजित सादे समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “झारखंड में अब अपना राज है। गांव, घर भी अपना है। अपने गांव घर को सजाने के लिए मिलकर काम करना होगा। इस राज्य की धरती के गर्भ में अकूत खनिज संपदा है, फिर भी विकास नहीं हो रहा है यह बताने से अब नहीं चलेगा। राज्य के गरीबों का विकास हो ताकि उन्हें अपने हक के लिए आवाज़ न उठानी पड़े।” उन्होंने सरकार और अधिकारियों को सतर्क जनता को सजग रहने का आह्वान किया।

    झामुमो अध्यक्ष ने कहा कि राज्यवासियों ने झारखंड निर्माण के बाद पहली बार 2019 के झामुमो को स्पष्ट जनादेश दिया है। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक यहां के लोग हर साल दो फरवरी को पार्टी का स्थापना दिवस मनाते रहे हैं जिसमें सुदूर क्षेत्रों से भारी तादाद में मां बहनें भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेती रही हैं लेकिन इस बार कोराना महामारी की वजह से इसके आयोजन में फ़र्क पड़ा है।

    इस मौके पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार जनता की भावना और अपेक्षाओं के अनुरूप आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समेत समस्त झारखंडवासियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। उन्होंने कोराना काल के दौरान सूदूर इलाके में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के साथ रोजी-रोजगार की समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में किये गये कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के बंधन को समाप्त कर सभी वृद्धों एवं अन्य बेसहारा लोगों को पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्विटर ने भारत के कुछ हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स को किया अनब्लॉक
    Next Article जल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला, उपायुक्त बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में हाउसहोल्ड कनेक्शन 100% करने का लक्ष्य

    Related Posts

    झारखंड

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025
    झारखंड

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025
    झारखंड

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.