Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इजरायली दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाके की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने दिया जिम्मा
    जोहार ब्रेकिंग

    इजरायली दूतावास के बाहर हुए आईईडी धमाके की जांच करेगी एनआईए, गृह मंत्रालय ने दिया जिम्मा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली में इजरायल के दूतावास के बाहर हुए धमाके की जांच अब नेशनव ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी एनआईए करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एनआईए को धमाके की जांच का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए धमाके के पीछे ईरान ऐंगल को ध्यान में रखते हुए ही जांच आगे बढ़ाएगी।

    पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया, ‘एनआईए को मामले की जांच इसलिए सौंपी गई हैं क्योंकि इसके अंतरराष्ट्रीय ऐंगल भी हैं। अभी तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धमाके वाली जगह से विस्फोटक के नमूने, सीसीटीवी फुटेज और धमकी वाली चिट्ठी इकट्ठे किए हैं, जिन्हें अब केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाएगा।’

    अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे बहुत से सबूत हैं जो यह संकेत देते हैं कि मामले में तेहरान का हाथ है। हालांकि, जांचकर्ता अभी भी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने यह बम दूतावास के बाहर रखा था।

    बता दें कि बीते हफ्ते शुक्रवार को इजरायली दूतावास के बाहर धमाका हुआ था। घटना स्थल पर जांचकर्ताओं को इजराइली दूतावास का पता लिखा एक लिफाफा और लेटर भी मिला है, जिसमें ईरान के एक सैन्य जनरल और परमाणु वैज्ञानिक की हत्या का जिक्र है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यह विस्फोट केवल एक ट्रेलर है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे हैं।

    सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को आश्वासन दिया था कि धमाके के जिम्मेदारों को सजा दी जाएगी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

    29 जनवरी को दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर एक कम तीव्रता वाला आईईडी ब्लास्ट हुआ था। धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था। हालांकि, आसपास खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे चटक गए थे।

    Latest news National news Nia Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेना के टॉप कमांडरों के बीच मतभेद की होगी जांच, आर्मी चीफ नरवणे ने दिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश
    Next Article जमशेदपुरः पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.