Dhanbad (Phusro) : सीसीएल में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। परियोजना पदाधिकारी (पीओ) और मैनेजर स्तर के कुल 21 अधिकारियों का एक एरिया से दूसरे एरिया में ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। इस संबंध में सीसीएल मुख्यालय से बुधवार को ऑफिस ऑर्डर जारी किया गया। ऑफिस ऑर्डर के अनुसार ढोरी खास के पीओ रविंद्र नारायण सिंह का तबादला हजारीबाग एरिया कर दिया गया है। वहीं, ढोरी खास के मैनेजर मृत्युंजय कुमार को प्रमोट करते हुए ढोरी खास कोलियरी का नया पीओ बनाया गया है।
कई परियोजनाओं में नई जिम्मेदारी
खासमहल परियोजना के पीओ सत्येंद्र कुमार को आम्रपाली क्षेत्र में भेजा गया है। वहीं, मैनेजर सुमेधा नंदन को एकेकेओसीपी का पीओ बनाया गया है। अरगड्डा एरिया के पीओ पार्थशंकर देव को बोकारो कोलियरी का नया पीओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वहां तैनात नवनीत कुमार सिंह को बरकासयाल एरिया ट्रांसफर किया गया है।
समय पर जॉइन करने का निर्देश
सीसीएल प्रबंधन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तय समय के भीतर अपने-अपने नए पदों पर योगदान दें। प्रबंधन का मानना है कि इस फेरबदल से विभिन्न परियोजनाओं में कामकाज और बेहतर होगा और प्रोडक्शन को भी गति मिलेगी।
Also Read : कोयला तस्करों पर बड़ा एक्शन: खदान में छापा, 16 बाइक बरामद


