Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ओडिशा में भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 13 घायल
    देश

    ओडिशा में भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 13 घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भुवनेश्वर। काेरापुट जिले के कोटपेड पुलिस थाना अंतर्गत मुर्तहांडी के पास एक वाहन के पेड़ से टकराने के बाद सड़क से फिसल जाने के नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य 13 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार देर रात कोरापुट जिले के कोटपाड पुलिस थाने के मुर्तहांडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 326 पर एक यात्री वाहन के एक पेड़ से टकराने के बाद सड़क से फिसल कर नीचे गिरने से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस के साथ स्थानीय लोगाें ने घटना से पीड़ितों को बाहर निकला और घायलों को कोटपेड अस्पताल ले गए और बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर में एक अस्पताल में भर्ती किया गया। ताजा रिपोर्ट के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बतायी गयी है।

    बोरिगम एसडीपीओ एच के माझी ने कहा कि घायलों में सभी पीड़ित महिलाएं हैं और पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के कुलचा गांव की रहने वाली हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप वाहन में करीब 22 लोग कोटपेड ब्लॉक के तहत सिधईगांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

    पुलिस ने बताया हालांकि दुर्घटना के कारण का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने आशंका जतायी कि वाहन तेज गति में होगा और तीव्र मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया होगा।

    दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है।

    ओडिशा के हथकरघा, कपड़ा और हस्तशिल्प मंत्री पद्मिनी डिएन ने जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर को घायलों को हरसंभव सहायता और मेडिकेयर प्रदान करने का निर्देश दिया।

    केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेन्द्र प्रधान ने दुर्घटना में मरने वालों के प्रति दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री प्रधान ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ हाेने और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की।

    Accident Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBudget 2021 Live: केंद्रीय बजट संसद में पेश, आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान, कोरोना वैक्सीन के लिए भी 35 हजार करोड़
    Next Article लातेहार: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

    Related Posts

    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025
    Latest Posts

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.