Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा RPF का “ऑपरेशन अमानत” : ट्रेन में छूटे दो बैग लौटाकर यात्रियों को दिलाई राहत
    झारखंड

    लोहरदगा RPF का “ऑपरेशन अमानत” : ट्रेन में छूटे दो बैग लौटाकर यात्रियों को दिलाई राहत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026Updated:April 21, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन अमानत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट लोहरदगा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए “ऑपरेशन अमानत” के तहत यात्रियों की खोई हुई संपत्ति सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दी।

    दो अलग-अलग मामलों में मिली सफलता

    20 अप्रैल 2026 को लोहरदगा आरपीएफ टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पहले मामले में यात्री कलाश्री उरांव (लोहरदगा) का बैग रांची-लोहरदगा ट्रेन (संख्या 68027) से उतरते समय छूट गया था, जिसमें घरेलू सामान था। दूसरे मामले में यात्री सुक्रू उरांव (लोहरदगा) का बैग भी यात्रा के दौरान ट्रेन में छूट गया, जिसमें नकद राशि और कपड़े रखे हुए थे।

    तत्परता से बरामद हुई संपत्ति

    ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तोरी स्टेशन स्थित कैंपिंग स्टाफ को सूचना दी। ट्रेन के तोरी स्टेशन पहुंचने पर दोनों बैग बरामद किए गए और उन्हें आगे लोहरदगा स्टेशन भेजा गया। लोहरदगा स्टेशन पर बैग प्राप्त कर यात्रियों को सूचना दी गई। आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों यात्रियों को उनकी संपत्ति सुरक्षित रूप से सौंप दी गई।

    करीब 14 हजार रुपये की संपत्ति सुरक्षित

    बरामद की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹14,000 बताया गया है। यात्रियों ने आरपीएफ की इस तत्परता और ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

    इन जवानों की रही अहम भूमिका

    इस सराहनीय कार्य में एएसआई एम. के. सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रंजीत दास और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध आरपीएफ

    कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशन में आरपीएफ लगातार यात्रियों की सुरक्षा और उनकी खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। “ऑपरेशन अमानत” के तहत ऐसे प्रयास लगातार जारी हैं।

    Also Read : लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिला लोकायुक्त, जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता बने नए प्रमुख

    #BreakingNews #GoodWork #IndianRailways #LostAndFound #OperationAmanat #PassengerHelp #RailwayNews #RailwayProtectionForce #RailwaySecurity #RanchiLohardagaRoute #RPFJawan JharkhandNews Lohardaga RPF
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, वीकेंड में जबरदस्त कमाई
    Next Article जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.