Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के लोकायुक्त, जल्द लेंगे शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के लोकायुक्त, जल्द लेंगे शपथ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोकायुक्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लोकायुक्त के पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है। झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को राज्य का लोकायुक्त बनाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। लोकभवन से मिली जानकारी के मुताबिक अधिसूचना जारी होने के बाद उन्हें जल्द ही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

    न्यायमूर्ति अमिताभ गुप्ता का न्यायिक करियर करीब ढाई दशक से ज्यादा का रहा है। वे 1997 में न्यायिक सेवा में आए और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में अपनी सेवाएं दीं। बाद में 2013 में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का जज बनाया गया। 30 मई 2021 को वे इसी पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई अहम मामलों की सुनवाई की, जिनमें बहुचर्चित चारा घोटाला केस भी शामिल है।

    रिटायरमेंट के बाद भी वे सक्रिय रहे। उन्हें झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया, जहां उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मामलों को संभाला। इसके अलावा वे आरआरडीए ट्रिब्यूनल के चेयरमैन भी रहे और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं।

    लोकायुक्त का पद राज्य में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए अहम माना जाता है। इस पद पर नियुक्ति राज्यपाल करते हैं, लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश जरूरी होती है। इस समिति में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और विधानसभा में विपक्ष के नेता भी शामिल होते हैं। नई नियुक्ति के बाद राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    Also Read : नक्सल मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर और एक जवान दिल्ली रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया एयरपोर्ट

    Retired Judge Amitabh Kumar Gupta to be Jharkhand's Lokayukta; will take oath soon. जल्द लेंगे शपथ रिटायर्ड जज अमिताभ कुमार गुप्ता होंगे झारखंड के लोकायुक्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल मुठभेड़ में घायल इंस्पेक्टर और एक जवान दिल्ली रेफर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया गया एयरपोर्ट
    Next Article जैक 8वीं का रिजल्ट जारी : रांची नंबर वन, 96.8% बच्चों ने पास होकर बढ़ाया मान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.