Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»SIR को लेकर चुनाव आयोग सख्त, राज्यस्तरीय बैठक में दिए अहम निर्देश
    झारखंड

    SIR को लेकर चुनाव आयोग सख्त, राज्यस्तरीय बैठक में दिए अहम निर्देश

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SIR
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन विभाग हर स्तर पर सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    बीएलओ के काम की होगी ग्राउंड जांच

    बैठक में साफ कहा गया कि अधिकारी खुद फील्ड में जाकर बीएलओ के काम की भौतिक जांच करें। हर घर पर बीएलओ की जानकारी वाला स्टिकर लगा है या नहीं, यह देखा जाएगा। जहां मकानों का नंबर नहीं है, वहां बीएलओ को नोशनल नंबर देना होगा। साथ ही बीएलओ रजिस्टर में घर के सभी 18 साल से ऊपर के लोगों का नाम और हाउस नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

    पैरेंटल मैपिंग पर खास जोर

    बैठक में पैरेंटल मैपिंग को सबसे अहम बताया गया। निर्देश दिया गया कि डोर-टू-डोर अभियान के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें तुरंत जोड़ा जाए। साथ ही एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची तैयार कर उन्हें सिस्टम से चिन्हित कर हटाने का काम किया जाए।

    राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर

    चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मतदान केंद्रों के नक्शे की सॉफ्ट कॉपी साझा की जाए। साथ ही बीएलए-2 के माध्यम से एब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कराया जाए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

    48 घंटे में शिकायतों का निपटारा

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि “बुक ए कॉल” के जरिए आने वाली हर शिकायत का 48 घंटे के अंदर कॉल बैक कर समाधान किया जाए। साथ ही मैपिंग में किसी तरह की गलती न हो, इसके लिए सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    एक भी मतदाता न छूटे, यही लक्ष्य

    बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर सावधानी बरतने और काम को समय पर पूरा करने को कहा गया है।

    ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल अधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर समेत सभी जिलों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे।

    Also Read : करोड़ों के कोयला निर्यात मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा काउंटर

    BLO verification Election Commission India Electoral Roll Revision Jharkhand CEO Ravi Kumar Jharkhand Election News Latest news political news Today News Trending News Voter List Update voter mapping
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरोड़ों के कोयला निर्यात मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा काउंटर
    Next Article रांची में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल, DGP ने गठित की उच्चस्तरीय समिति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.