Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 7:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मां-बाप से नाराज होकर घर से भागे दो नाबालिग को पुलिस ने मुंबई से किया बरामद
    झारखंड

    मां-बाप से नाराज होकर घर से भागे दो नाबालिग को पुलिस ने मुंबई से किया बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: राजधानी के रातू इलाके के रहने वाले दो नाबालिग छात्र अपने मां-बाप से नाराज होकर मुंबई भाग गए थे। दोनों को रांची पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। मुंबई से वापस रांची लाए जाने के बाद परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर उनका धन्यवाद दिया।
    रांची के रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड के पास के रहने वाले नाबालिग छात्र मां बाप की किसी बात से नाराज होकर पिछले साल नवंबर में घर से भाग गए थे। रांची से वे सीधे मुंबई पहुंच गए थे। इधर उनके माता-पिता लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मामले की जानकारी रातू पुलिस और रांची के रूरल एसपी नौशाद आलम को भी दी गई थी।
    रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने लगातार शहर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि दोनों बच्चे मुंबई या फिर पूणे जाने वाली ट्रेन में सवार होकर बाहर गए हैं। इसके बाद बच्चे के पिता और रातू थाने के दारोगा रविशंकर सिंह को तत्काल महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया। टीम ने बच्चों को ढूंढ़ कर रेस्क्यू कर लिया। दोनों नाबालिग मुंबई के एक हुक्का बार में पनाह लिए हुए थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 16 मोबाइल और 29 सिम कार्ड सहित कई सामान बरामद
    Next Article पाकुड़: ट्रक की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत

    Related Posts

    गोड्डा

    भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार, दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी

    July 1, 2025
    झारखंड

    बिजली बिल पर 5% सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तुगलकी फरमान : अजय राय

    July 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मूसलाधार बारिश में महिला को लूटने वाला उच्चका धराया

    July 1, 2025
    Latest Posts

    भोगनाडीह बवाल का मास्टरमाइंड गोड्डा से गिरफ्तार, दोनों आरोपी BJP के बेहद करीबी

    July 1, 2025

    बिजली बिल पर 5% सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव तुगलकी फरमान : अजय राय

    July 1, 2025

    मूसलाधार बारिश में महिला को लूटने वाला उच्चका धराया

    July 1, 2025

    गढ़वा में 3 जुलाई को होगा बाइपास सड़क का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे शुभारंभ

    July 1, 2025

    पूर्व खेल निदेशक पीसी मिश्रा नहीं कर सकेंगे विदेश यात्रा, याचिका खारिज

    July 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.