Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पतरातू में अपराधियों का तांडव, दूध फैक्ट्री गेट पर फायरिंग और बमबाजी
    क्राइम

    पतरातू में अपराधियों का तांडव, दूध फैक्ट्री गेट पर फायरिंग और बमबाजी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओसम मिल्क प्लांट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड के पतरातू थाना क्षेत्र के रियाडा औद्योगिक इलाके में स्थित ओसम मिल्क प्लांट एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गया। शनिवार की अगले सुबह यानी आज करीब 6:30 बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री गेट पर फायरिंग और बमबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। एक सप्ताह के भीतर इस तरह की दूसरी घटना से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री गेट के पास पहुंचे और अचानक कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने गेट पर देसी बम फेंका और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    CCTV में कैद हुई वारदात

    बताया जा रहा है कि पूरी घटना फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अपराधियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।

    धमकी भरा पर्चा मिलने की चर्चा

    घटनास्थल से बारूद के अवशेष, शीशे के टुकड़े और अन्य सामग्री मिलने की बात कही जा रही है। साथ ही एक धमकी भरा पर्चा मिलने की भी चर्चा है, जिसमें कथित तौर पर राहुल दुबे गैंग द्वारा रंगदारी के लिए वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    लगातार घटनाओं से बढ़ा भय का माहौल

    गौरतलब है कि 29 मार्च को भी पतरातू-रांची मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक कंपनी के स्टोर गेट पर फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई थी, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके अलावा सरैया टोला में भी हाल के दिनों में गोलीबारी की घटना सामने आ चुकी है।

    लोगों में असुरक्षा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोग, व्यवसायी और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : अनगड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, नाना-नाती की टक्कर में नाती की जान गई

    Breaking news CCTV crime footage extortion gang India factory attack case industrial area crime Jharkhand bomb attack latest updates. milk plant attack India News Samvad Patratu firing news Ramgarh crime news Ranchi Latest News shooting incident Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनगड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा, नाना-नाती की टक्कर में नाती की जान गई
    Next Article पलामू में अपराधी बेखौफ, लूटपाट का विरोध करने पर वृद्ध को मारी गोली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.