Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 1:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सैकड़ों साल से सोना उगल रही है झारखंड से निकलने वाली स्वर्ण रेखा नदी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सैकड़ों साल से सोना उगल रही है झारखंड से निकलने वाली स्वर्ण रेखा नदी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड से निकलने वाली स्वर्ण रेखा नदी सैकड़ों साल से सोना उगल रही है। हजारों लोग इस रहस्यमयी नदी से सोने के कण बीनकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। यह नदी राजधानी रांची से करीब 16 किलोमीटर दूर नगड़ी गांव के रानीचुआं की पवित्र धरती के एक छोटे से चुआं (यानी गड्‌ढ़े) से निकली है। यहीं से निरंतर निकल रही पानी की धार कुछ दूरी पर आगे बढ़ने पर झारखंड की जीवनदायिनी स्वर्णरेखा नदी का रूप ले लेती है। वर्षों से निरंतर कलकल बहने वाली स्वर्ण रेखा ऐसी नदी है, जिसका अस्तित्व अन्य दूसरी नदियों में जाकर खत्म नहीं हो जाता, बल्कि यह बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। अपने साथ स्वर्ण अंश लेकर बहने के कारण ही इसका नाम स्वर्णरेखा नदी हुआ। यह नदी सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के भी विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों सालों से हजारों लोगों की आजीविका चला रही है।

    यह किंदवती नहीं है, बल्कि सच्चाई है कि स्वर्णरेखा नदी में सोने के कण मिलते हैं। नदी के आसपास रहने वाले दर्जनों परिवारों की कई पीढ़ियां नदी से सोने के कण बीनने में लगी हैं। नदी के उद्गम स्थल पर ही जमे पानी को देख कर यह पता चलता है कि जल स्त्रोत के साथ धरती के अंदर से मिनरल भी बाहर आ रहे हैं।

    वहीं नदी की रेत से सोने के कण बीनने वाले परिवारों से बातचीत में यह जानकारी मिलती है कि नदी की रेत से निकलने वाले सोने के कण गेंहू के दाने के बराबर होते हैं। एक दिन में एक शख्स सिर्फ एक या दो सोने का कण ही ढूंढ़ पाता है। बाजार में इनकी कीमत 200 से 400 रुपये के बीच होती है। औसतन एक माह में इनसे 5-7 हजार रुपये ही मिल पाते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत में सोने के कण कहां से आते है, इसका किसी को नहीं पता। आज भी यह रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है कि कई बार सरकारी स्तर पर भी सोने के कण निकलने का पता लगाने की कोशिश की गयी, लेकिन स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े-बुजुर्ग यह भी कहते रहे हैं कि नदी के आसपास के इलाके में संभवत: सोना के कई खदान है और नदी उन तमाम चट्टानों के बीच से होकर गुजरती है, इसलिए घर्षण की वजह से सोने के कण इसमें घुल जाते हैं। हालांकि अब तक इसका सटीक प्रमाण नहीं मिल पाया है। कुछ जानकार लोगों और गांव के बड़े-बुजुर्गां का यह भी मानना है कि स्वर्णरेखा नदी की सहायक नदियां कांची और करकरी हैं, संभवत: करकरी नदी से बहकर ही सोने के कण स्वर्णरेखा में मिल जाते हैं।

    अपने उदगम स्थल नगड़ी के रानीचुआं से निकलकर स्वर्णरेखा नदी करीब 474 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस दौरान उद्गम स्थल से निकलने के बाद यह नदी किसी भी दूसरी नदी में जाकर नहीं मिलती है, बल्कि दर्जनों छोटी-बड़ी नदियां स्वर्णरेखा में आकर मिलती है और यह नदी सीधी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।

    Jharkhand news Latest news Online news स्वर्ण रेखा नदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा जेल में कौन सा छिपा ऐसा है राज, जहां भगवान ने जीवन के अंतिम दिनों में गुजारी थी आखिरी रात
    Next Article पश्चिम बंगाल में कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, कई गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025
    झारखंड

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025
    झारखंड

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.