Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 9:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगा लगाम, डीसी ने बनाई जिला स्तरीय कमिटी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगा लगाम, डीसी ने बनाई जिला स्तरीय कमिटी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर अब सख्ती शुरू हो गई है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच एवं निर्णय कमिटी का गठन किया गया है। इस कमिटी का मकसद स्कूल फीस को लेकर पारदर्शिता लाना और अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत देना है। यह कमिटी झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के तहत बनाई गई है। अब कोई भी निजी स्कूल तय सीमा से ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेगा। अगर ऐसा होता है तो कमिटी सीधे कार्रवाई करेगी।

    अब नहीं चलेगी मनमानी फीस

    जिला प्रशासन के इस फैसले के बाद निजी स्कूलों को अपनी फीस संरचना तय नियमों के अनुसार ही रखनी होगी। कमिटी को यह अधिकार दिया गया है कि वह शिकायत मिलने पर जांच करे और जरूरत पड़ने पर गवाहों को बुलाए, दस्तावेज मांगे और फैसला सुनाए। इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से बढ़ती फीस को लेकर परेशान थे।

    कमिटी में कौन-कौन शामिल

    इस जिला स्तरीय कमिटी में कई अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, एक चार्टर्ड एकाउंटेंट, दो निजी स्कूलों के प्राचार्य और दो अभिभावक सदस्य हैं। साथ ही रांची जिले के सभी सांसद और विधायक भी इस कमिटी का हिस्सा होंगे।

    स्कूलों के लिए सख्त निर्देश

    जिला प्रशासन ने सभी निजी स्कूलों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए हैं :

    • हर स्कूल में स्कूल स्तर की फीस कमिटी और अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) बनाना अनिवार्य होगा
    • कमिटी की जानकारी स्कूल के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दिखानी होगी
    • स्कूल परिसर में किताब, यूनिफॉर्म या जूते की बिक्री नहीं होगी
    • किसी खास दुकान से सामान खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा
    • स्कूल भवन का उपयोग सिर्फ पढ़ाई से जुड़े कामों के लिए ही होगा

    नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

    अगर कोई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर ₹50,000 से ₹2,50,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गंभीर मामलों में स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

    अभिभावकों को मिलेगा सीधा सहारा

    जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अगर किसी अभिभावक को फीस को लेकर शिकायत है, तो वे सीधे जिला स्तरीय कमिटी से संपर्क कर सकते हैं।

    Also Read : रांची में ईद और सरहुल को लेकर फ्लैग मार्च, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

    Curbs to be Imposed on Private School Fees in Ranchi; DC Constitutes District-Level Committee डीसी ने बनाई जिला स्तरीय कमिटी रांची में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगा लगाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ईद और सरहुल को लेकर फ्लैग मार्च, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
    Next Article PLFI के 9 उग्रवादी गिरफ्तार, कैंप पर की थी आगजनी की नाकाम कोशिश

    Related Posts

    झारखंड

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    May 8, 2026
    झारखंड

    झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026
    Latest Posts

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    May 8, 2026

    झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन

    May 8, 2026

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026

    अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर परवेज आलम पर चार्जशीट

    May 7, 2026

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.