Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 11:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 20 लाख तक ग्रेच्युटी पर टैक्स नहीं
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 20 लाख तक ग्रेच्युटी पर टैक्स नहीं

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा स्टील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा स्टील में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। अब ग्रेच्युटी की पूरी राशि टैक्स फ्री नहीं होगी। नए श्रम कानूनों के तहत तय सीमा के अनुसार ही टैक्स छूट मिलेगी, और उससे अधिक राशि पर टैक्स देना होगा।

    20 लाख तक ग्रेच्युटी पर राहत

    नए नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी पर टैक्स छूट मिलेगी। लेकिन अगर राशि इससे अधिक होती है, तो अतिरिक्त हिस्से पर टैक्स लागू होगा। इस बदलाव को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

    1 अप्रैल से लागू होंगे चार नए श्रम कानून

    केंद्र सरकार 1 अप्रैल से देश में चार नए श्रम कानून लागू करने जा रही है। इन्हीं कानूनों के तहत वेज कोड, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड और ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी कोड जैसे प्रावधानों में बदलाव किए गए हैं, जिनका असर अब ग्रेच्युटी व्यवस्था पर भी दिखेगा।

    यूनियन की मांग, पूरी ग्रेच्युटी टैक्स फ्री हो

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने पहले यह मांग रखी थी कि कर्मचारी 35 से 40 साल तक कंपनी को सेवा देते हैं और उनकी ग्रेच्युटी में उनका ही अंशदान शामिल होता है। ऐसे में 20 लाख से ऊपर की पूरी राशि को भी टैक्स फ्री किया जाए।

    मंत्रालय का साफ जवाब

    इस मुद्दे पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि यह कानून संसद से पास हो चुका है, इसलिए इसमें अभी कोई संशोधन संभव नहीं है। हालांकि भविष्य में नियमावली में बदलाव की गुंजाइश पर विचार किया जा सकता है।

    अहम बैठक में हुई चर्चा

    इसी मुद्दे पर बुधवार को टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के अधिकारी केंद्रीय श्रम मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारियों से मिले। इस दौरान वेज कोड और अन्य श्रम कानूनों से जुड़े सुझाव और दस्तावेज भी सौंपे गए। बैठक में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम सहित टाटा स्टील के एचआर और अकाउंट्स विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    कर्मचारियों की नजर आगे की नीति पर

    नए नियमों के लागू होने के बाद अब कर्मचारियों की नजर इस बात पर टिकी है कि भविष्य में ग्रेच्युटी और टैक्स से जुड़े नियमों में कोई और राहत मिलती है या नहीं।

    Also Read : नवरात्रि का दूसरा दिन : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा ज्ञान, शांति और सफलता

    gratuity tax rules Jharkhand news labour law India Tata Steel news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में दर्दनाक हादसा : खपड़ैल मकान में लगी आ’ग, सारा सामान जलकर राख
    Next Article ईद और सरहुल को लेकर रांची में ट्रैफिक प्लान जारी : कई रूट बंद, बड़े वाहनों पर रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने मारा छापा… देखें वीडियो

    June 3, 2026

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.