Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एलपीजी सिलेंडर की कमी से राहत दिलाये केंद्र सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
    जोहार ब्रेकिंग

    एलपीजी सिलेंडर की कमी से राहत दिलाये केंद्र सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुप्रियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झामुमो ने देश की पेट्रोलियम नीति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़ी नीतियों की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम सिर्फ वाहनों के ईंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उद्योगों और उर्वरक उत्पादन के लिए भी बेहद अहम है। इसके अलावा सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कोलतार भी पेट्रोलियम से ही तैयार होता है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों से लेकर उद्योग जगत तक पड़ रहा है।

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज स्थिति यह है कि एलपीजी सिलेंडर न तो आसानी से उपलब्ध हो पा रहा है और न ही उसकी कीमत आम लोगों की पहुंच में रह गई है। उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि पहले लोग कोयले के चूल्हे पर खाना बनाते थे और तब कोयला आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब उसी संसाधन पर भी दबाव बढ़ गया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला संसाधनों का नियंत्रण बड़े कॉरपोरेट घरानों को सौंप दिया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय संदर्भ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार और संसाधनों के उपयोग को लेकर दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं। झामुमो की ओर से यह भी कहा गया कि झारखंड जैसे राज्यों के पास पेट्रोलियम या कोयले की कीमत तय करने का अधिकार नहीं है, जिससे स्थानीय स्तर पर राहत देना संभव नहीं हो पाता।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार से मांग की कि एलपीजी सिलेंडर और अन्य ऊर्जा संसाधनों की नीति को स्पष्ट किया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की भी मांग की गई।

    Also Read : फर्जी कस्टमर केयर नंबर से ठग लिए 19.85 लाख, तीन आरोपियों को CID ने दबोचा

    Central Government Must Provide Relief from LPG Cylinder Shortage: Supriyo Bhattacharya एलपीजी सिलेंडर की कमी से राहत दिलाये केंद्र सरकार : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी कस्टमर केयर नंबर से ठग लिए 19.85 लाख, तीन आरोपियों को CID ने दबोचा
    Next Article SBI घोटाला : 5.40 करोड़ की धोखाधड़ी में ED का बड़ा एक्शन, 97.92 लाख की संपत्ति जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.