Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपा राइफल और गोलियां का जखीरा बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल में छिपा राइफल और गोलियां का जखीरा बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार के छिपादोहर थाना कांड संख्या-11/26 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इलाके के मिरचैया जंगल से हथियार और मात्रा में जिंदा गोलियां बरामद की है। मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद यह सफलता मिली। एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि 14 मार्च को गिरफ्तार किए गए आरोपी मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां (42) और बब्लु राम उर्फ बब्लु चंद्रवंशी को कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिनों के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने-अपने बयान में जंगल में हथियार छिपाने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल में छापेमारी की। यहां जमीन के अंदर करीब डेढ़ फीट नीचे दबाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

    मृत्युंजय की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 70 जिंदा कारतूस (5.56 बोर), तीन मैगजीन और एक पाउच बरामद किया गया। वहीं, बब्लु राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल, .30-06 बोर के 77 जिंदा कारतूस, एक .30 कार्बाइन राइफल, 23 जिंदा कारतूस और दो पाउच बरामद किये गये। एसपी का कहना है कि सभी हथियार सुनियोजित तरीके से जमीन में छिपाकर रखे गए थे। इससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग थी।

    छापेमारी टीम में छिपादोहर थाना प्रभारी मो. याकिन अंसारी और गारू थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा शामिल थे। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और हथियारों के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

    Also Read : “24 घंटे के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर” पर सियासत गरम, बीजेपी ने सरकार पर उठाए सवाल

    Major Success for Latehar Police: Cache of Rifles and Ammunition Hidden in Forest Recovered जंगल में छिपा राइफल और गोलियां का जखीरा बरामद लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन की पहल रंग लाई, 45 युवाओं को मिला रोजगार
    Next Article अंजन विश्वकर्मा ह’त्या केस में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने अमजद गद्दी को बेल देने से किया इनकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.