Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इलेक्शन ड्यूटी में झारखंड के अफसरों की एंट्री, 32 IAS अधिकारी बनाए गए पर्यवेक्षक
    झारखंड

    इलेक्शन ड्यूटी में झारखंड के अफसरों की एंट्री, 32 IAS अधिकारी बनाए गए पर्यवेक्षक

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IAS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा और उपचुनावों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड कैडर के 32 IAS अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में तैनात किया है। आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें। राज्य सरकार ने भी आयोग के निर्देश के अनुसार इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।

    झारखंड के प्रमुख अधिकारियों की जिम्मेदारी

    झारखंड के कई वरिष्ठ अधिकारियों को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा और उपचुनावों में निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इनमें उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, एटीआई निदेशक मनीष रंजन, वन विभाग सचिव अबूबक्कर सिद्दीख पी, खाद्य आपूर्ति सचिव राजेश कुमार शर्मा, कल्याण विभाग सचिव कृपानंद झा, ऊर्जा विभाग के श्रीनिवासन, ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, रांची प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार, श्रम सचिव जीतेन्द्र कुमार सिंह, भू-राजस्व सचिव चंद्रशेखर और योजना सचिव मुकेश कुमार शामिल हैं।

    अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिम्मेदारी

    इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। इनमें वाणिज्य कर सचिव अमित कुमार, पेयजल सचिव अबु इमरान, विशेष सचिव ए दोड्डे, रिम्स के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा, श्रमायुक्त संदीप सिंह, सिविल डिफेंस कमिश्नर घोलप रमेश गोरख, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा और मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल शामिल हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

    Also Read : राजमहल में सांसद विजय हांसदा की कोशिशों से 186 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

    Abubakkar Siddiqui Amitabh Kaushal Assembly Elections 2026 By-elections Central Ministry Officials Election Commission election monitoring Election Observer Jharkhand Cadre IAS Jharkhand IAS Officers Kripanand Jha Manish Ranjan Rajesh Kumar Sharma State Elections
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद विजय हांसदा की कोशिश लाई रंग, राजमहल में सड़कों-पुलों के लिए ₹186 करोड़ मंजूर
    Next Article पाकुड़ में AIMIM की दावत-ए-इफ्तार: भाईचारे और एकता का सुंदर माहौल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.