Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। काउंसिल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मतगणना 20 मार्च से सुबह 11 बजे से स्टेट बार काउंसिल भवन में शुरू होगी।
बैलेट बॉक्स रांची लाए गए
मतदान के बाद अलग-अलग जिलों से बैलेट बॉक्स रांची भेजे गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि मतगणना में करीब दस दिन से ज्यादा का समय लग सकता है, क्योंकि इस बार चुनाव बेहद रोमांचक और कांटे का है।
उम्मीदवारों की पूरी सूची
इस बार कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 75 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में से 23 पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 18 पुरुष और 5 महिला सदस्य सीधे मतदान से चुने जाएंगे। बाकी दो महिला सदस्य का चयन मनोनयन के आधार पर होगा।
चुनाव की अहमियत
चुनाव में विजेता उम्मीदवार काउंसिल की नई कार्यकारिणी का हिस्सा बनेंगे। राज्य के वकीलों और कानून पेशेवरों की निगाहें अब मतगणना पर टिकी हैं। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि काफी बारक़ी मुकाबला देखने को मिल रहा है और काउंसिल की नीति, निर्णय और संगठन की दिशा तय करने में नए सदस्य अहम भूमिका निभाएंगे।
वोटों की गिनती पर नजर
राजधानी रांची में मतगणना के दौरान सभी बैलेट की सावधानीपूर्वक जांच होगी। वकीलों और उम्मीदवारों की टीमें भी मौजूद रहेंगी। यह प्रक्रिया पूरा होने में समय ले सकती है, लेकिन चुनाव का रोमांच और उत्साह पूरे माहौल में बना रहेगा।


