Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 1:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चापाकल संकट ने विधानसभा का माहौल गरमाया, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए
    झारखंड

    चापाकल संकट ने विधानसभा का माहौल गरमाया, सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बजट सत्र के 16वें दिन झारखंड विधानसभा में पानी और चापाकलों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने संतालपरगना क्षेत्र, खासकर लिट्टीपाड़ा में चापाकलों की दयनीय स्थिति को सामने रखते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है और कई चापाकल काम नहीं कर पा रहे हैं। हेमलाल ने पूछा कि ड्रॉट एरिया में लोगों को पेयजल कैसे उपलब्ध कराया जाएगा।

    सरकार का जवाब

    सदन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल 69,916 चापाकल खराब पड़े हैं, जिनमें से पाकुड़ जिले में 3,446 चापाकल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 44,906 चापाकलों की साधारण मरम्मत के लिए स्वीकृति दे दी गई है। मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि जलस्तर नीचे जा रहा है, लेकिन मरम्मत कार्य जारी हैं।

    विपक्ष का तीखा हमला

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब चापाकलों की मरम्मत के लिए केंद्र से फंड मांगने की नौबत आ गई है। बाबूलाल ने इसे झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया और चिंता जताई कि पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सरकार जूझ रही है।

    फंड और मरम्मत को लेकर सफाई

    विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया कि केंद्र से पैसे मांगने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चापाकल मरम्मत के लिए फंड जारी कर दिया है और मरम्मत का काम लगातार चल रहा है।

    पानी संकट पर चिंता बरकरार

    विपक्ष और सरकार के बीच गर्मागर्मी के बावजूद यह मुद्दा साफ करता है कि झारखंड में पानी की कमी गंभीर स्तर पर है और चापाकलों की स्थिति सुधारने के लिए सतत प्रयासों की जरूरत है।

    Also Read : गोड्डा में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या

    Babulal marandi Borewell Crisis Borewell Repair Budget Session 2026 Drought Area Falling Water Table Government Opposition Clash Hemlal Murmu Jharkhand Assembly Jharkhand Water Issue Minister Yogendra Prasad Santhal Pargana Water Issue State Government Fund water problem Water Shortage Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआय से अधिक संपत्ति मामला : ACB के सवालों में घिरे विनय सिंह, पूछताछ फिर शुरू
    Next Article स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना कब? जानें तारीख और समय

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की तैयारी तेज

    April 19, 2026
    क्राइम

    BREAKING : प्रिंस खान का करीबी मेजर दुबई से गिरफ्तार, कोलकाता से लाया गया धनबाद

    April 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

    April 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे प्रेस वार्ता, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

    April 19, 2026

    रांची में बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की तैयारी तेज

    April 19, 2026

    BREAKING : प्रिंस खान का करीबी मेजर दुबई से गिरफ्तार, कोलकाता से लाया गया धनबाद

    April 19, 2026

    दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

    April 19, 2026

     हजारीबाग में भव्य शादी समारोह, आज संगीत में शामिल होंगे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.