Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला
    जामताड़ा

    शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा शहर के व्यस्त इलाके सुभाष चौक में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि इलाके में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं। घटना सुभाष चौक स्थित अग्रवाल ट्रेडर्स दुकान में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

    बिजली के तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह

    स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के सामने लगे इलेक्ट्रिक पोल के तार से अचानक चिंगारी निकलने लगी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी सीधे दुकान तक पहुंच गई। दुकान में बड़ी मात्रा में रखे प्लास्टिक पाइप ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

    स्प्रे पेंट के डब्बों में हुए जोरदार धमाके

    दुकान में स्प्रे पेंट के कई डब्बे रखे हुए थे। आग लगने के बाद ये डब्बे एक-एक कर फटने लगे, जिससे जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए।

    पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

    घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू कराया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

    लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

    हालांकि आग बुझाने तक दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान, प्लास्टिक पाइप और पेंट के डब्बे पूरी तरह जल चुके थे। अनुमान है कि इस आगजनी में दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

    प्रशासन की सक्रियता की लोगों ने की सराहना

    घटना के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी और समाजसेवी इरशाद उल हक आरसी ने कहा कि आग बहुत तेजी से फैल रही थी, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच गई, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने जामताड़ा प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

    Also Read : खूंटी में दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पिता की मौ’त, बेटे की हालत गंभीर

    explosions and fire Heavy fire broke out in hardware shop due to short circuit धमाकों से दहला शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में दुकान में घुस कर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पिता की मौ’त, बेटे की हालत गंभीर
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 07 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों का 6 महीने में होगा निपटारा

    May 1, 2026
    झारखंड

     वासेपुर का डॉन या डरपोक? अमन सिंह की मौत की खबर सुन बेहोश हो गया था प्रिंस खान, सैफी ने खोले राज

    May 1, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की अपनी स्व गणना, कहा जनगणना से योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

    May 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: एसिड अटैक और दिव्यांगों के मामलों का 6 महीने में होगा निपटारा

    May 1, 2026

     वासेपुर का डॉन या डरपोक? अमन सिंह की मौत की खबर सुन बेहोश हो गया था प्रिंस खान, सैफी ने खोले राज

    May 1, 2026

    19 मई से शुरू होगा ‘सहयोग शिविर’: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान

    May 1, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी की अपनी स्व गणना, कहा जनगणना से योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

    May 1, 2026

    बिहार में ‘जनता राज’ का ऐलान: CM सम्राट चौधरी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.