Ranchi : झारखंड के सभी जिलों से शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती का द्वितीय चरण जल्द ही आयोजित किया जा रहा है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, एडमिट कार्ड और मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर समय पर भर्ती रैली में उपस्थित हों। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रैली
- रैली तिथि : 18 मार्च 2026
- स्थान : मगध विश्वविद्यालय मैदान, बोधगया, बिहार
- रिपोर्टिंग समय : 17 मार्च 2026 की मध्यरात्रि तक रैली स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा
- गेट खुलने का समय : 12:30 बजे रात
पुरुष अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले पहुँच जाएँ और अपने सभी मूल दस्तावेज, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक कागजात साथ लेकर आएँ। किसी भी देरी की स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
महिला सैन्य पुलिस (WMP) शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के लिए
- रिपोर्टिंग तिथि : 16 मार्च 2026 (मध्यरात्रि तक)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं PMT : 17 मार्च 2026
महिला अभ्यर्थियों को भी अपने सभी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर रैली में उपस्थित होना अनिवार्य है।
आवश्यक दस्तावेज और तैयारी
सभी उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि वे मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ। भर्ती रैली में समय की पाबंदी बेहद महत्वपूर्ण है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also Read : नागपुरी पढ़ाई पर संकट : सिमडेगा और मांडर कॉलेज में शिक्षक नहीं, छात्रों का भविष्य अधर में


