Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 3:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री मोदी ने किया डीएफसी का उदघाट्न, कहा- नए साल में देश का आगाज अच्छा है, न हम रुकेंगे
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया डीएफसी का उदघाट्न, कहा- नए साल में देश का आगाज अच्छा है, न हम रुकेंगे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के रेवाड़ी-मदार रेलखंड का लोकार्पण कर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के परिचालन की शुरूआत की। हरियाणा और राजस्थान में 306 किमी लंबा यह ट्रैक गुजरात के पोर्ट्स को उत्तर भारत से जोड़ने में सहायक होगा। इस ट्रैक पर सौ किमी प्रति घंटा की गति से मालगाड़ियां चलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नए साल में देश के आगाज को अच्छा बताते हुए कहा कि आने वाला समय और शानदार, जानदार होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीयों से न रुकने और न थमने का आह्वान करते कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्च र को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे महायज्ञ ने आज एक नई गति हासिल की है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के इस प्रोजेक्ट को 21वीं सदी में भारत के लिए गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है। पांच से छह वर्षों में कड़ी मेहनत के बाद इसका एक हिस्सा हकीकत बन चुका है। पिछले दिनों भावपुर-न्यू खुर्जा सेक्शन शुरू होने से मालगाड़ियों की स्पीड 90 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। जिस रास्ते में सिर्फ 25 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड रही हो, वहां पहले से तीन गुना ज्यादा तेज गति से मालगाड़ी चलने लगी है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत को पहले के मुकाबले, विकास की यही स्पीड चाहिए। देश को ऐसी ही प्रगति चाहिए। आज हरियाणा और राजस्थान के बीच डबल स्टेट कंटेनर मालगाड़ी रवाना की गई है – यानी डिब्बे के ऊपर डिब्बे वाली यह मालगाड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले भारत ने कोरोना की मेड इन इंडिया वैक्सीन स्वीकृत की है। इसने देशवासियों में नया आत्मविश्वास पैदा किया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2021 के आरंभ से ही यह तेजी, आत्मनिर्भरता के लिए ये गति देखकर, सुनकर कौन हिंदुस्तानी होगा, कौन मां भारती का लाल होगा, जिसका माथा गर्व से ऊंचा नहीं होगा। आज हर भारतीय का आह्वान है – न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे, हम सब मिलकर और तेजी से आगे बढ़ेंगे। जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है, तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय है।

    Latest news National news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई में पुलिस ने दबोचा
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर परवेज आलम पर चार्जशीट

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026

    अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर परवेज आलम पर चार्जशीट

    May 7, 2026

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026

    चतरा में नशे के सौदागर पर शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 7, 2026

    कामेश्वर पांडे ह’त्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव दोषी करार, 15 मई को सजा का ऐलान

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.