Ranchi : शहर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में आज चुनावी उत्साह देखने को मिला। JSCA के अध्यक्ष और रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लोकतंत्र का महापर्व : अजय नाथ शाह देव की अपील
मतदान के बाद उन्होंने रांचीवासियों से भावुक अपील की, “लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी जरूर शामिल हों और अपने मत का प्रयोग करें। यही समय है जब हम अपने शहर का विकास तय कर सकते हैं।” उनकी इस अपील से शहर में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल बन गया। कई लोग उनके प्रेरक शब्दों के बाद मतदान केंद्र की ओर बढ़ते दिखे।
मतदान केंद्रों पर लगी भीड़, युवाओं में खास उत्साह
आज सुबह से ही शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। खासकर युवाओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं की इस तरह की अपील से उन्हें मतदान के लिए प्रेरणा मिली है।
विकास के सवाल पर ध्यान
शहर के पूर्व डिप्टी मेयर ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य रांची के हर हिस्से में विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सही उम्मीदवार चुनना और अपने मत का इस्तेमाल करना ही इस लक्ष्य को संभव बना सकता है।
Also Raed : भाजपा समर्थित रांची मेयर उम्मीदवार रौशनी खलखो ने डाला वोट, मतदाताओं से की मतदान की अपील


