Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आठ साल बाद बार काउंसिल चुनाव, 100 प्रत्याशी मैदान में
    झारखंड

    आठ साल बाद बार काउंसिल चुनाव, 100 प्रत्याशी मैदान में

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर इस बार काफी हलचल देखने को मिल रही है। करीब आठ साल बाद हो रहे इस चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में वकील मैदान में उतरे हैं। राज्यभर के अधिवक्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह है।

    100 प्रत्याशी मैदान में, 23 सीटों पर होगा मुकाबला

    इस बार कुल 100 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी की तारीख के बाद रिटायर्ड जस्टिस अम्बुज नाथ ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 23 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में राज्यभर के करीब 25 हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प और कड़ा माना जा रहा है।

    रांची जिले के सबसे ज्यादा उम्मीदवार

    इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि सबसे ज्यादा प्रत्याशी रांची जिले से हैं। 50 से ज्यादा उम्मीदवार अकेले रांची से मैदान में हैं। रांची से दावेदारी पेश करने वाले अधिवक्ताओं में झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील शामिल हैं।आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 43 वकील और रांची सिविल कोर्ट के 13 वकील इस बार चुनावी मैदान में हैं।

    25 महिला अधिवक्ता भी आजमा रहीं किस्मत

    इस बार महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी भी खास है। कुल 25 महिला वकीलों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है। इसे बार काउंसिल चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व के लिहाज से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

    आठ साल बाद हो रहा चुनाव, दिख रहा उत्साह

    करीब आठ साल के अंतराल के बाद स्टेट बार काउंसिल का चुनाव हो रहा है। ऐसे में राज्यभर के वकीलों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में चर्चा तेज है और हर उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा है। अब सबकी नजरें मतदान की तारीख और नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि अगले कार्यकाल में बार काउंसिल की कमान किन 23 सदस्यों के हाथ में होगी।

    Also Read : देवघर पहुंचे गौतम अडानी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की विशेष पूजा

    100 Candidates 100 प्रत्याशी 23 seats 23 सीटें Advocate Ambuj Nath Bar Council Elections 2026 jharkhand Jharkhand high court Jharkhand State Bar Council Elections Lawyer Voting Legal World ranchi Ranchi civil court State Level Elections Women Advocate अधिवक्ता अम्बुज नाथ कानूनी जगत झारखंड झारखंड स्टेट बार काउंसिल झारखंड हाईकोर्ट बार काउंसिल चुनाव 2026 महिला अधिवक्ता रांची रांची सिविल कोर्ट राज्य स्तरीय चुनाव वकील वोटिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा में सड़क हादसा : पांच पुलिसवालों की गई जान, दो गंभीर
    Next Article जामताड़ा में चुनाव तैयारियां पूरी, DC-SP ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.