Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 11:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो पुलिस ने फायरिंग व रंगदारी मामले में बिट्टू सिंह को कोलकत्ता कोर्ट से लिया ट्रांजिट रिमांड पर, स्क्रैप व्यवसायी से मांगा था गुंडा टैक्स
    झारखंड

    बोकारो पुलिस ने फायरिंग व रंगदारी मामले में बिट्टू सिंह को कोलकत्ता कोर्ट से लिया ट्रांजिट रिमांड पर, स्क्रैप व्यवसायी से मांगा था गुंडा टैक्स

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2020Updated:December 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/बोकारो। बोकारो पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा अपराधी बिट्टू सिंह को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। बोकारो के चास पुलिस की टीम ने बिट्टू सिंह को कोलकत्ता कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। बिट्टू सिंह को कोलकत्ता के बेलूर थाना की पुलिस ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बिट्टू को कोलकत्ता पुलिस जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश कर रही थी। इसी दौरान बोकारो पुलिस को सूचना मिली और कोलकत्ता कोर्ट से ठेकेदार गुड्डू सिंह उर्फ मनोज सिंह पर फायरिंग और रंगदारी मामले में ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बोकारो लौट आयी है। पूछताछ में बिट्टू ने बोकारो पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है।
    मालूम हो कि अपराधी बिट्टू सिंह ने एक अक्टूबर की शाम रेलवे स्क्रैप व्यवसाई चीरा चास के गुड्डू सिंह को निशाना बनाते हुए उनके घर पर गोली चलायी थी। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आयी थी कि बोकारो पुलिस कि नज़र में मोस्ट वांटेड अपराधी सनी सिंह ने व्यवसायी को स्क्रैप उठाने में जीटी देने की धमकी दी थी। जीटी नहीं देने पर स्क्रैप व्यवसायी गुड्डू सिंह के घर के बाहर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मोकामा का अपराधी और मास्टर माइंड राजेश सिंह, सनी सिंह, बिट्टू सिंह समेत पांच अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी। अनुसंधान की इसी कड़ी में चास पुलिस अपराधी बिट्टू सिंह को कोलकाता के कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लेकर आयी है। बिट्टू सिंह के ऊपर कुल 11 मामला दर्ज है। चास थाना में दो मामला व बालीडीह थाने में हत्या का मामला दर्ज है। वहीं रांची में 07 व कोलकत्ता में रंगदारी से संबंधित 1 मामला दर्ज है।

    500 रुपये प्रति टन मांगा था स्क्रैप व्यवसायी गुड्डू सिंह से
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी बिट्टू सिंह ने रेल्वे स्क्रैप व्यवसायी गुड्डू सिंह से प्रति टन 500 रुपये जीटी मांगा गया था। पैसा नही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिया था। इस मामले में चास पुलिस जांच कर रही थी। इस मामले की छानबीन करने वाले चास थाना के इंस्पेक्टर को भी बिट्टू सिंह ने देख लेने की धमकी दी थी।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मिली बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी प्रशांत मांझी समेत 5 गिरफ्तार
    Next Article हजारीबागः हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो का मौत, दो घायल

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.