Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर नगरी सजधज कर तैयार, शाम में निकलेगी शिव बारात, साइबर दैत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र
    झारखंड

    देवघर नगरी सजधज कर तैयार, शाम में निकलेगी शिव बारात, साइबर दैत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2026Updated:February 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ मंदिर की नगरी देवघर पूरी तरह महाशिवरात्रि के जश्न के लिए सज-धज कर तैयार है। आज यानी 15 फरवरी की शाम 6 बजे केकेएन स्टेडियम से भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकलेगी। शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को सजाया गया है और आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग और स्थानीय समाजसेवी अभिषेक झा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मीडिया को बताया कि मेला क्षेत्र और बारात मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जाएगी।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Mithilesh Kumar (@mithilesh_kumar121)

    झांकियों में 12 ज्योतिर्लिंग और ‘साइबर दैत्य’

    शिव बारात केकेएन स्टेडियम से निकलकर बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक और बैद्यनाथ लेन होते हुए मंदिर के पूरब द्वार में प्रवेश करेगी। इस बार झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। विशेष रूप से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के लिए ‘साइबर दैत्य’ की झांकी बनाई गई है। श्रद्धालुओं को एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने की भी व्यवस्था की गई है।

    इसके अलावा बारात में शामिल होंगी :

    • ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ झांकी
    • ‘कलयुग थीम’ झांकी
    • ‘कल्कि अवतार’ झांकी
    • भगवान गणेश की झांकी

    देवी-देवताओं, भूत-प्रेतों, साधु-संतों और राक्षसों के रूप में कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बनाएंगे।

    बारात में तासा दल, बैंड पार्टी और लोकनृत्य

    बारात में 15 से 20 तासा दल, बैंड पार्टी, भांगड़ा दल, घोड़े-ऊंट और सांस्कृतिक टीमें शामिल होंगी। छऊ और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां माहौल को और रंगीन बनाएंगी। महाशिवरात्रि पर शिव विवाह की पौराणिक परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें सिंदूरदान की रस्म विशेष आकर्षण होगी। पूरे शहर में शिव धुन गूंज रही है। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार प्रकाश सज्जा पहले की तुलना में थोड़ी कम है और मेयर चुनाव के कारण उत्साह में हल्की कमी है, फिर भी श्रद्धालुओं में बारात को लेकर भारी उत्साह बना हुआ है।

    Also Read : हजारीबाग में हाथियों को खदेड़ने निकली QRT टीम की गाड़ी कंटेनर से टकराई, दो की मौ’त, आठ गंभीर

    12 Jyotirlingas 12 ज्योतिर्लिंग Baba Baidyanath Temple Chhau and Folk Dances Cyber ​​Monsters Deoghar Educate the Girl Child Jharkhand Temple Festivals Kalki Avatar KKN Stadium Mahashivratri Panchshool Puja Save the Girl Child Shiva Marriage Shiva procession Tableaus कल्कि अवतार केकेएन स्टेडियम छऊ और लोकनृत्य झांकियां झारखंड मंदिर उत्सव देवघर पंचशूल पूजा बाबा बैद्यनाथ मंदिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महाशिवरात्रि शिव बारात शिव विवाह साइबर दैत्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में हाथियों को खदेड़ने निकली QRT टीम की गाड़ी कंटेनर से टकराई, दो की मौ’त, आठ गंभीर
    Next Article T20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग 11

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.