Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 1:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बंद घर में सेंधमारी, लाखों का सामान पार
    जमशेदपुर

    बंद घर में सेंधमारी, लाखों का सामान पार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोग डरे हुए हैं। ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गोविंदपुर स्थित खाखड़ी पाड़ा, हरे कृष्णा स्टेट का है, जहां बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

    सूना घर देख चोरों ने बोला धावा

    जानकारी के मुताबिक, बबीता सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं। इसी बीच उनके बंद पड़े घर में अज्ञात चोर घुस गए। घर के अंदर रखे आभूषण और अन्य कीमती सामान को खंगाल कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर का पूरा सामान उलट-पुलट कर दिया और आराम से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बबीता सिंह ने फोन पर अपने भतीजे और भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को इसकी सूचना दी।

    परसों पहुंचेंगी जमशेदपुर, दर्ज कराएंगी शिकायत

    बबीता सिंह परसों जमशेदपुर पहुंचेंगी और उसके बाद परसुडीह थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस को मौखिक रूप से सूचना दे दी गई है।

    इलाके में दहशत, गश्ती बढ़ाने की मांग

    इस घटना के बाद हरे कृष्णा स्टेट और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी और अपराध की घटनाओं से आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए, दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातें अब सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही हैं।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव से पहले धनबाद मंडल कारा में औचक जांच, DC-SSP ने खुद संभाली कमान

    Bada Govindpur empty house targeted Hare Krishna State jamshedpur crime news Jamshedpur theft jewellery worth lakhs stolen jharkhand crime news Khakhri Pada parsudih police station police investigation continues terror of thieves theft in a closed house theft in the city valuables stolen कीमती सामान चोरी क्राइम न्यूज खाखड़ी पाड़ा चोरों का आतंक जमशेदपुर क्राइम न्यूज जमशेदपुर चोरी झारखंड अपराध खबर झारखण्ड न्यूज़ टुडे परसुडीह थाना पुलिस जांच जारी बड़ा गोविंदपुर बंद घर में चोरी लाखों के जेवर चोरी शहर में चोरी सूना घर निशाना हरे कृष्णा स्टेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिकाय चुनाव से पहले धनबाद जेल में रेड, DC-SSP ने हर वार्ड खंगाला
    Next Article महाशिवरात्रि पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा, IG बोकारो ने VC में दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    June 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

    June 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    June 7, 2026
    Latest Posts

    ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    June 7, 2026

    रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

    June 7, 2026

    रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    June 7, 2026

    लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

    June 7, 2026

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.