Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चार लेबर कोड के विरोध में एकजुट JCMU, कोयला मजदूरों ने 12 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान
    झारखंड

    चार लेबर कोड के विरोध में एकजुट JCMU, कोयला मजदूरों ने 12 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) ने 12 फरवरी 2026 को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) प्रबंधन को औपचारिक नोटिस भेज दी है। संगठन का कहना है कि चार नए श्रम संहिताओं के लागू होने से मजदूरों के पुराने अधिकार और सेवा शर्तें प्रभावित होंगी, इसलिए विरोध जरूरी है।

    शांतिपूर्ण हड़ताल का दावा, मांगों का चार्टर सौंपा

    यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से होगी। किसी तरह की तोड़फोड़ या अव्यवस्था नहीं होगी। संगठन ने अपनी मांगों को भाग A और B में बांटकर CIL और उसकी अनुषंगी कंपनियों को सौंप दिया है।

    चार लेबर कोड वापस लेने की मांग

    JCMU का कहना है कि नए श्रम कानूनों से नौकरी की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। सामाजिक सुरक्षा और सेवा शर्तों पर भी असर पड़ने की आशंका है। यूनियन ने केंद्र सरकार से चारों लेबर कोड तत्काल वापस लेने की मांग की है।

    ठेकाकरण, निजीकरण और विनिवेश पर आपत्ति

    यूनियन ने CIL और सिंगारेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) में ठेकाकरण, निजीकरण और शेयरों के विनिवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे स्थायी रोजगार घट रहे हैं।
    साथ ही खदानों का राजस्व-बंटवारे के आधार पर आवंटन रोकने और देश में वाणिज्यिक खनन बंद करने की मांग भी उठाई गई है। निजी कंपनियों को दी गई अन्वेषण और खान योजना की अनुमति रद्द करने की बात भी कही गई है।

    वेतन समझौते और ग्रेच्युटी पर जोर

    यूनियन ने संविदा कर्मियों को बढ़ा हुआ एचपीसी वेतन देने की मांग की है। सेवानिवृत्त गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को कार्यकारी कर्मचारियों के बराबर 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी देने की भी मांग रखी गई है।
    इसके अलावा वेतन समझौते में देरी खत्म करने के लिए JBCCI-XII का गठन तत्काल करने की बात कही गई है।

    शीर्ष अधिकारियों को भेजी गई सूचना

    हड़ताल की सूचना CIL के अध्यक्ष-सह-सीईओ, निदेशक (कार्मिक), मुख्य श्रम आयुक्त और सभी अनुषंगी कंपनियों के CMD को भेजी गई है। CITU के महासचिव और यूनियन की शाखाओं को भी इसकी जानकारी दी गई है।

    उत्पादन प्रभावित होने की आशंका

    यदि हड़ताल सफल रही तो झारखंड के कोयला उत्पादन और आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। एक दिन के कामकाज ठप रहने से खदानों और परिवहन व्यवस्था पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
    अब देखना है कि प्रबंधन और सरकार इस पर क्या रुख अपनाते हैं।

    Also Read : थाने के महज 50 मीटर की दूर फल वाले को मा’र दी गो’ली, फिर…

    CIL CITU Coal India Limited coal industry Contractualisation Disinvestment Employee Rights Government Companies Gratuity HPC Salary JBCCI-XII JCMU Jharkhand Colliery Mazdoor Union labour codes Labour Movement Privatisation SCCL Singareni Collieries Company Limited Strike एचपीसी वेतन कर्मचारी अधिकार कोयला उद्योग कोल इंडिया लिमिटेड ग्रेच्युटी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ठेकाकरण निजीकरण मजदूर आंदोलन विनिवेश श्रम संहिताएं सरकारी कंपनियां सिंगारेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड हड़ताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथाने के महज 50 मीटर की दूर फल वाले को मा’र दी गो’ली, फिर…
    Next Article किराना दुकान की आड़ में बिक रहा था ‘डोडा’, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.