Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एक्शन मोड में लातेहार पुलिस : फरार उग्रवादी और नशा तस्कर दोनों गिरफ्तार
    झारखंड

    एक्शन मोड में लातेहार पुलिस : फरार उग्रवादी और नशा तस्कर दोनों गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। एक तरफ प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वहीं दूसरी ओर ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में एक युवक को दबोचा गया है।

    ससुराल में छिपा था जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य

    पहले मामले में गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, पिता रजाक अंसारी, निवासी मक्का जोबांग, लोहरदगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाजूल अंसारी अपने ससुराल नावागढ़ में छिपकर रह रहा है।

    SDPO के नेतृत्व में छापेमारी, हुई गिरफ्तारी

    सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सटीक कार्रवाई करते हुए मनाजूल अंसारी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।

    लातेहार और टंडवा थाने में दर्ज हैं दो मामले

    थाना प्रभारी ने बताया कि मनाजूल अंसारी जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य रहा है। उसके खिलाफ लातेहार और टंडवा थाना में कुल दो मामले दर्ज हैं। वह लातेहार थाना के एक कांड में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार अभियान चलाया गया था, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

    ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    दूसरे मामले में लातेहार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विशाल पासवान, पिता संतोष पासवान, निवासी बहेराटांड़, लातेहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग कागज में रखी 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है।

    4.76 ग्राम ब्राउन शुगर, कीमत करीब 10 हजार

    बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन करीब 4.76 ग्राम बताया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 10 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    मानस पोर्टल से मिल रही थी ड्रग तस्करी की सूचना

    थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीबी द्वारा एसपी को शिकायत मिली थी कि मानस पोर्टल के जरिए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद अंचलाधिकारी नंदकुमार राम को सूचना देकर संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया।

    तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ाया आरोपी

    पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल पासवान की पहचान की और विधिवत गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा कारोबार और उग्रवाद दोनों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

    Also Read :चाईबासा में सड़क निर्माण कंपनी पर फायरिंग कर जला डाला हाईवा, कुख्यात आजाद सरकार ने जिम्मेदारी

    absconding militant Anti-Naxal Operation arrest from in-laws' house Brown Sugar drug smuggling drug trafficking jharkhand JJMP latehar Latehar police Latehar police station Manas Portal Militant Arrested NCB NDPS Act police action Raid secret information SP Kumar Gaurav Tandwa Police Station technical evidence उग्रवादी गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट एनसीबी एसपी कुमार गौरव गुप्त सूचना छापेमारी जेजेएमपी झारखंड टंडवा थाना ड्रग तस्करी नक्सल विरोधी कार्रवाई नशा कारोबार पुलिस कार्रवाई फरार उग्रवादी ब्राउन शुगर मानस पोर्टल लातेहार लातेहार थाना लातेहार पुलिस ससुराल से गिरफ्तारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में सड़क निर्माण कंपनी पर फायरिंग कर जला डाला हाईवा, कुख्यात आजाद सरकार ने जिम्मेदारी
    Next Article आदित्यपुर को सैटेलाइट स्टेशन बनाने की तैयारी, जीएम ने की समीक्षा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.