Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 7:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोचिंग खुलवाने को लेकर जेसीए के बैनर तले शिक्षक उतरे सड़को पर, लालपुर से न्यूक्लियस मॉल तक किया पैदल मार्च
    झारखंड

    कोचिंग खुलवाने को लेकर जेसीए के बैनर तले शिक्षक उतरे सड़को पर, लालपुर से न्यूक्लियस मॉल तक किया पैदल मार्च

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोचिंग खुलवाने की मांग को लेकर आज झारखंड कोचिंग एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों शिक्षक सडक पर उतर कर पैदल मार्च किए है। एसोशिएशन के सदस्यों ने न्यूक्लियस मॉल से लेकर लालपुर चौक तक पैदल मार्च कर सरकार से जल्द से जल्द कोचिंग संस्थानों को खुलवाने की मांग की। जन-प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि एक और जहां सरकार राज्य में 10वीं से 12वीं क्लास के स्कूल खोलने की इजाजत तो दे चुकी है, लेकिन निजी कोचिंग संस्थानों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। एसोशिएशन के सदस्य अजय सिंह ने बताया कि जेसीए शुरु से ही सरकार के सभी आदेश को मानते हुए संस्थानों को बंद रखा है। लेकिन अब जबकि स्थिति सामान्य हो चुकी है एवं आस-पड़ोस के राज्यों ने कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है। तो वहीं झारखंड सरकार को भी पहल करते हुए कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए।

    आठ माह से संस्थान बंद होने पर स्थिति होते जा रही है भयावह
    संस्थान के संचालकों ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि बीत आठ महीने से शहर के सभी कोचिंग संस्थान बंद है। जिस वजह से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पडा है। संस्थान बंद करने तक की नौबत आ गई है। यदि अब संस्थान खोलने की अनुमति नहीं दी गई तो स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि मजबूरन अब हम सभी को सरकार के विरोध में उतरना पडेगा। सरकार शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले समय में बच्चे और पेरेंट्स सभी विरोध में सडक पर उतरेंगे।

    एसोसिएशन ने रखे चार सूत्री मांग
    सदस्य अजय सिंह समेत सैकड़ो शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कोचिंग संस्थान खोलने की अनुमति मिले। लॉकडाउन में आर्थिक मंदी से बंद हो चुके कोचिंग संस्थानों को पुन: स्थापित करने में आर्थिक मदद की जाए। रेंट एवं अन्य मदों में आर्थिक बोझ तले दब चुके शिक्षण संस्थानों को आर्थिक मदद दी जाए एवं शैक्षणिक गतिविधि सुचारु रुप से बिना किसी व्यवधान के चल सके इसकी गारंटी दी जाए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखुले पहाड़ पर नास्ता करने की तैयारी में था 15 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली जिदन गुड़िया पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक-47 व जिंदा गोली समेत कई सामान बरामद
    Next Article रनिया में टेलर का काम करने वाला जिदन कैसे बना पीएलएफआई का शीर्ष खूंखार नक्सली, राजनीति में भी आने का था शौख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025
    झारखंड

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.