Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के जाने-माने बिल्डर की दर्दनाक मौ’त, तफ्तीश में जुटी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के जाने-माने बिल्डर की दर्दनाक मौ’त, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मेन रोड इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बिल्डर अनुराग सरावगी की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बिल्डर ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग बाहर निकले। नीचे देखा तो एक शख्स गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो बिल्डर की सांसें थम चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मौके पर पहुंचे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय का कहना है कि  शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अनुराग सरावगी शहर में एक जाने-पहचाने बिल्डर बताए जा रहे हैं।

    घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक सामान्य स्वभाव के थे और किसी से उनका कोई विवाद भी सामने नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, यह सवाल बना हुआ है।

    पुलिस मृतक के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

    हिंदपीढ़ी थाना पुलिस के अनुसार, मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। यदि कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

    Also Read : स्क्रुटनी के बाद रांची में 19 मेयर और 390 पार्षद प्रत्याशी मैदान में, आजमा रहे किस्मत

    A well-known builder from Ranchi died in a tragic accident; police are investigating. तफ्तीश में जुटी पुलिस रांची के जाने-माने बिल्डर की दर्दनाक मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 06 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article झारखंड में फिर लौटी ठंड, सुबह-शाम बढ़ी लोगों की परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.