Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का गवर्नर और मंत्री ने किया शुभारंभ, भैरवी और अमानत की जीत
    खेल-सिनेमा

    मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का गवर्नर और मंत्री ने किया शुभारंभ, भैरवी और अमानत की जीत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मीडिया कप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का बुधवार को आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जेके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

    उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यपाल और वित्त मंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर देने का काम नहीं करती, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती है।
    उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया कप जैसे खेल आयोजन आपसी भाईचारे, समन्वय और सौहार्द को बढ़ाते हैं। क्रिकेट जैसे खेल धैर्य, टीमवर्क और रणनीति का महत्व सिखाते हैं। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह टूर्नामेंट मीडिया से जुड़े लोगों के बीच सहयोग और सकारात्मक संवाद को और मजबूत करेगा। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।

    इस मौके पर अदानी समूह के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) संजीव शेखर, टाटा समूह के प्रतिनिधि अमृतांशु, रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

    पहले दिन के मुकाबलों का हाल

    टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टीम भैरवी ने टीम कारो को 18 रन से हराया। भैरवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बनाए। विक्की पासवान ने शानदार 117 रन की नाबाद पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में कारो की टीम 13 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

    दूसरे मैच में टीम अमानत ने टीम अजय को 7 विकेट से मात दी। अजय की टीम ने पहले खेलते हुए 13 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन बनाए, जिसमें राकेश सिंह ने 83 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमानत ने 10.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। शमीम राजा ने 52 रन की अहम पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    Also Read : आदित्य विक्रम जायसवाल की कांग्रेस में हुई वापसी, प्रभारी ने कहा- संगठन होगा मजबूत

    The Media Cup Cricket Tournament 2026 kicks off with victories for Bhairavi and Amanat. The Media Cup Cricket Tournament 2026 was inaugurated by the Governor and a minister; Bhairavi and Amanat emerged victorious. भैरवी और अमानत की जीत मीडिया कप मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदित्य विक्रम जायसवाल की कांग्रेस में हुई वापसी, प्रभारी ने कहा- संगठन होगा मजबूत
    Next Article चुनाव से पहले लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता, कार में बरामद किये 40 लाख कैश

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.