Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 8:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डोर टू डोर विजिट कर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें सभी सीडीपीओ: उपायुक्त
    झारखंड

    डोर टू डोर विजिट कर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करें सभी सीडीपीओ: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • MTC में शत प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करें सहिया
    • प्रखण्डवार सेविका, सहायिका के रिक्त पदों को शीघ्र भरने का निदेश
    • टीकाकरण की विस्तार से की गई समीक्षा

    रांची। उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निदेशक एन ई पी, उप समाहर्ता स्थापना, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।

    आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए शीघ्र वेकैंसी

    आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका की रिक्तियों को भरने के लिए यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी सीडीपीओ को प्रखण्डवार वैकेंसी का शेड्यूल निकालने तथा ग्राम सभा के माध्यम से चयन करने का निदेश दिया गया।

    टीकाकरण की समीक्षा

    इम्यूनाईजेशन की समीक्षा के क्रम में बीसीजी, पेंटा-3 टीकाकरण की समीक्षा की गई। चान्हो और मांडर सीडीपीओ को शो कॉज करने का निदेश दिया गया।
    उपायुक्त रंजन ने सभी सीडीपीओ को घर-घर विजिट कर, टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया है। ड्यू लिस्ट के अनुसार VHSND (village Health Sanitisation & Nutrition Day) के दिन सभी बच्चों का टीकाकरण करना है। अगर अमुक दिन बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाता है तो डोर टू डोर विजिट कर बच्चों का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। मांडर सीडीपीओ का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया।

    टेटनस, ए एन सी 1 तथा ए एन सी 2, ए एन सी 3, ए एन सी 4 की समीक्षा

    ए एन सी 2 में खराब परफॉर्मेंस के लिए बेड़ो सीडीपीओ को शो कॉज करने का निदेश दिया गया। बुंडू, बुढ़मू, नामकुम के सीडीपीओ को पिछले तीन महीनों से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र देने का निदेश दिया गया।

    ए एन सी 4 में खराब प्रदर्शन के लिए नगड़ी सीडीपीओ को शो कॉज करने का निदेश दिया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि रांची जिला में 97.16 प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराया जा रहा है। MTC के सम्बंध में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करने का निदेश दिया गया। केन्द्र में बेड ऑक्यूपेंसी की जानकारी सभी सीडीपीओ से प्राप्त की गई और इसके सुचारू रूप से संचालन हेतु दिशानिर्देश दिया गया। लक्ष्य के अनुसार लाभुकों का चयन कर इस योजना से सभी 1205 लाभुकों को आच्छादित करने का निदेश दिया गया। सभी सीडीपीओ को अपने परियोजना में प्राप्त लक्ष्य को पूरा करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहवस का पुजारी बना हेडमास्टर, जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर 5 छात्राओं से किया दुष्कर्म
    Next Article हजारीबाग: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    झारखंड

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025
    Latest Posts

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    पश्चिम सिंहभूम के DC ने की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक, राहत पहुंचाने के निर्देश…

    June 20, 2025

    ब्यूरोक्रेट्स साथ दें तो एक साल में रांची को बनायेंगे नंबर-1 शहर : रक्षा राज्य मंत्री

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.