Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एसएसपी के आश्वासन से खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, डॉक्टरों का विरोध जारी
    झारखंड

    एसएसपी के आश्वासन से खत्म हुई वकीलों की हड़ताल, डॉक्टरों का विरोध जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाउंड्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : बार एसोसिएशन और सदर अस्पताल परिसर के बीच रास्ते को लेकर बना बाउंड्री वॉल विवाद अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। एक ओर एसएसपी के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल समाप्त कर दी है, वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी दीवार तोड़े जाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। इस विवाद को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहित झारखंड के अन्य डॉक्टर संगठनों ने भी डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

    जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर और बार एसोसिएशन के बीच बने रास्ते पर स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा कारणों से पक्की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था। इस दीवार के विरोध में वकीलों ने दो दिनों तक कामकाज ठप रखा। शुक्रवार को एसएसपी द्वारा दीवार तोड़े जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

    लेकिन जैसे ही दीवार हटाने की बात सामने आई, सदर अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। शनिवार को डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर से निकलकर सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों की आवाजाही होती रहती है, जिससे सुरक्षा दीवार बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि दीवार हटाना मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ समझौता होगा।

    सदर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा कि, “आज के समय में अस्पतालों की सुरक्षा बहुत बड़ा मुद्दा है। यह दीवार मरीजों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की सुरक्षा के लिए बनाई गई है। अस्पताल परिसर में गर्ल्स हॉस्टल भी है, जहां एएनएम रहती हैं। उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। दीवार तोड़ना अस्पताल की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा।” एक ओर अधिवक्ताओं की मांग और दूसरी ओर डॉक्टरों का विरोध, इस दोहरे दबाव के कारण प्रशासन के सामने स्थिति को संभालना बड़ी चुनौती बन गई है।

    Also Read : वकील पुत्र ने पूछा मेरे अंगने में तेरा क्या काम है, और मचा बवाल…

    administrative challenge Bar Association boundary wall dispute doctors protest health workers' agitation hospital security IMA support jamshedpur jharkhand lawyers' demands road access dispute Sadar Hospital अधिवक्ताओं की मांग अस्पताल सुरक्षा आईएमए समर्थन जमशेदपुर डॉक्टरों का विरोध प्रशासन की चुनौती बाउंड्री वॉल विवाद बार एसोसिएशन रास्ता विवाद सदर अस्पताल स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवकील पुत्र ने पूछा- मेरे अंगने में तेरा क्या काम है, और मचा बवाल…(VIDEO)
    Next Article लोकनृत्यों की रंगीन छटा से गूंजा गिरिडीह, रंग यात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.