Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़िया सिख समाज के वरिष्ठ सदस्य सरदार अवतार सिंह कुंद्रा का निधन
    झारखंड

    रामगढ़िया सिख समाज के वरिष्ठ सदस्य सरदार अवतार सिंह कुंद्रा का निधन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : रामगढ़िया सिख बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य सरदार अवतार सिंह कुंद्रा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे बिष्टुपुर रानी कुदर क्षेत्र के निवासी थे और पिछले कई दिनों से हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। इलाज के दौरान टीएमएच के आईसीयू में उन्होंने प्रभात बेला में अंतिम सांस ली।

    उनका पार्थिव शरीर फिलहाल टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है। उनके पुत्र अमरिंदर सिंह कुंद्रा ने बताया कि बाहर से रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद रविवार को पार्वती बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरदार अवतार सिंह कुंद्रा के भगीने और रामगढ़िया सभा के प्रधान सरदार केपीएस बंसल ने बताया कि वे जमशेदपुर की प्रतिष्ठित पैतृक फर्म बीर सिंह एंड संस तथा कुंद्रा इंजीनियरिंग से लंबे समय तक जुड़े रहे। वे खालसा क्लब के ट्रस्टी थे और रामगढ़िया सभा के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल थे।

    उनके निधन पर खालसा क्लब के ट्रस्टी रामगढ़िया रतन संता सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरजीत सिंह विरदी, अध्यक्ष भगवंत सिंह रूबी, उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, महासचिव नरेंद्र सिंह, क़ौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, रामगढ़िया सभा के ट्रस्टी एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव ताजबीर सिंह कलसी, सचिव सतिंदर सिंह बब्बू सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि सरदार अवतार सिंह कुंद्रा का निधन सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहे और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

    Also Read : सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर के खिलाफ जमशेदपुर में मामला दर्ज… जानें क्यों

    Beer Singh & Sons condolence funeral jamshedpur Jharkhand news Khalsa Club Kundra Engineering Ramgarhia Sikh community religious leader Sardar Avtar Singh Kundra senior leader Sikh society social leader Social Worker
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर के खिलाफ जमशेदपुर में मामला दर्ज… जानें क्यों
    Next Article आद्रा और आसनसोल रेल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.