Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने RCB खरीदने की पेशकश की, 1 अरब डॉलर का किया दावा
    देश

    कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने RCB खरीदने की पेशकश की, 1 अरब डॉलर का किया दावा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुकेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को खरीदने की पेशकश की है। उसने ग्लोबल ड्रिंक्स कंपनी डायजियो (Diageo) को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। डायजियो आरसीबी की प्रमोटर कंपनी है।

    सुकेश ने अपनी कंपनी LS Holdings के नाम से आरसीबी का मालिकाना हक और ऑपरेशनल कंट्रोल खरीदने के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है। उसका दावा है कि यह ऑफर हाल ही में बिक चुकी किसी भी अन्य आईपीएल टीम से ज्यादा है।

    अपने पत्र में सुकेश ने यह भी कहा है कि उसका प्रस्ताव सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और पूनावाला फिनकॉर्प के चेयरमैन अदार पूनावाला के संभावित ऑफर से बेहतर और ज्यादा व्यावहारिक है। हाल ही में खबरें आई थीं कि अदार पूनावाला आरसीबी को खरीदने में रुचि दिखा सकते हैं।

    सुकेश ने लिखा है कि उसकी कंपनी ने आरसीबी की ब्रांड वैल्यू, विरासत और कमर्शियल संभावनाओं को देखते हुए यह पेशकश की है। उसने बताया कि यह एक ऑल-कैश डील होगी, जिसमें टीम से जुड़े सभी अधिकार, ट्रेडमार्क, खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट और लीग से जुड़े अधिकार शामिल होंगे।

    हालांकि, यह ऑफर ड्यू डिलिजेंस और रेगुलेटरी मंजूरी के अधीन होगा। सुकेश ने यह भी दावा किया है कि उसकी कंपनी 48 घंटे के भीतर पूरा भुगतान करने के लिए तैयार है और इसके लिए किसी भी तरह की थर्ड पार्टी फंडिंग नहीं ली जाएगी।

    Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट

    Adar Poonawalla Diageo franchise purchase IPL LS Holdings RCB Royal Challengers Bangalore Sports news Sukesh Chandrasekhar अदार पूनावाला आईपीएल खेल समाचार फ्रेंचाइजी खरीद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सुकेश चंद्रशेखर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट
    Next Article झारखंड में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें ताजा रेट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.