Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एसपी ने किया कुज्जू ओपी के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, पुलिस-जन संवाद को मिलेगा नया आयाम
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने किया कुज्जू ओपी के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, पुलिस-जन संवाद को मिलेगा नया आयाम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कुज्जू ओपी परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, शांति समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसपी ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में पुलिस और आम जनता के बीच संबंध और मजबूत होंगे। बताया गया कि पूर्व में कुज्जू ओपी परिसर में मालखाना के वाहन अंदर और बाहर खड़े रहने के कारण जगह की कमी बनी रहती थी। इसी सीमित स्थान पर आम जनता की समस्याएं सुनी जाती थीं। मालखाना का सामान भी अधिक होने के कारण अव्यवस्थित ढंग से रखा गया था, जिससे स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा था। आम लोगों के बैठने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

    ओपी निरीक्षण के दौरान एसपी ने ओपी प्रभारी को मालखाना के वाहनों को सुरक्षित अन्य स्थान पर रखने तथा आम जनता के लिए शेड निर्माण और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कुज्जू ओपी प्रभारी पु०अ०नि० आसुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मालखाना के सभी वाहनों को दूसरे सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया और खाली स्थान में सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया।

    सौंदर्यीकरण कार्य के तहत पुलिस पदाधिकारियों और ओपी में आने वाले लोगों के बैठने के लिए नया शेड बनाया गया है, जिसमें पंखा, बिजली और चाय–कॉफी मशीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही नया झंडोतोलन मंच, ओपी परिसर के आगे और पीछे नई चाहरदीवारी, पुलिस कर्मियों के लिए बैरक, मालखाना रूम और नया रसोईघर भी निर्मित किया गया है। पूरे परिसर में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य किया गया।

    कुज्जू ओपी की बाहरी चाहरदीवारी पर जागरूकता से संबंधित पेंटिंग कराई गई है, जिसमें डायल 112, साइबर अपराध से बचाव, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश अंकित हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंडु अंचल के पुलिस निरीक्षक और ओपी प्रभारी के मोबाइल नंबर भी दर्शाए गए हैं।

    जानकारी के अनुसार यह सभी कार्य तीन माह के भीतर ओपी प्रभारी, अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों और चौकीदारों के संयुक्त प्रयास से पूरे किए गए। इस कार्य में स्थानीय व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि ओपी परिसर के सौंदर्यीकरण से अब आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पुलिस के प्रति विश्वास और संवाद दोनों मजबूत होंगे।

    Also Read : डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंची जमशेदपुर, कैरव गांधी अपहरण और कानून-व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

    The SP laid the foundation stone for the beautification of Kujju OP which will give a new dimension to police-public interaction. एसपी ने किया कुज्जू ओपी के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास कुज्जू ओपी के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास पुलिस-जन संवाद को मिलेगा नया आयाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल ने सीएम के विदेश दौरे पर उठाए सवाल, कहा- गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराना लोकतंत्र का अपमान
    Next Article प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ भारत की प्रगति और विरासत का दस्तावेज : आदित्य साहू

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026
    झारखंड

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026

    DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

    June 12, 2026

    प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.