Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चतरा से दिव्यांग किशोरी लापता, सूचना देने पर 20 हजार रुपये का इनाम
    क्राइम

    चतरा से दिव्यांग किशोरी लापता, सूचना देने पर 20 हजार रुपये का इनाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड की राजधानी रांची में लापता बच्चों की बरामदगी के बाद अब चतरा जिले से एक 15 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव से एक की लापता होने की खबर सामने आ रही है, उसकी पहचान मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी के रूप में हुई है, जो 28 दिसंबर 2025 से रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने घर से गायब है। किशोरी के पिता का नाम निर्मल राणा है। बताया जा रहा है कि मुन्नी शारीरिक रूप से पैर से दिव्यांग है और मानसिक रूप से कमजोर भी है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर परिजन और प्रशासन गंभीर रूप से चिंतित हैं।

    परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 31 दिसंबर को ही गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी, बावजूद इसके पुलिस ने शुरुआती दिनों में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि लगभग 10 दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इलाके की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जंगलों और पहाड़ियों में ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

    लापता

    पुलिस ने बच्ची की तलाश तेज करते हुए सूचना देने वाले के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी किशोरी के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। परिजनों का कहना है कि रांची में सामने आए मामलों की तरह यहां भी किसी गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना से घर तथा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है और बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Also Read : रांची में बिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर धमकी

    Chatra Chatra news Disabled girl Gangpur village Gidhaur police station Girl missing Jharkhand news missing girl Munni Kumari police investigation Ranu Kumari reward announced search operation इनाम की घोषणा गांगपुर गांव गिद्धौर थाना गुमशुदा बच्ची चतरा झारखंड समाचार दिव्यांग बच्ची पुलिस जांच बालिका लापता मुन्नी कुमारी रानू कुमारी सर्च ऑपरेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बिल्डर से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी, कुख्यात राहुल दुबे गैंग के नाम पर धमकी
    Next Article रेलवे ने बढ़ाई टिकट कैंसिलेशन की समय सीमा, अब 72 घंटे पहले तक कर सकते हैं रद्द

    Related Posts

    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    क्राइम

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.