Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 7:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»5 जी नेटवर्क को समय पर शुरू करना जरूरी: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    5 जी नेटवर्क को समय पर शुरू करना जरूरी: मोदी

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जी नेटवर्क को समय पर शुरू करने पर बल देते हुए आज कहा कि इससे देश के लोगों को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

    श्री मोदी ने आज यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करते हुए यह बात कही। तीन दिन तक चलने वाली मोबाइल कांग्रेस का इस वर्ष का विषय, “ समावेशी नवाचार – स्मार्ट, सुरक्षित और स्थायी” रखा गया है।

    प्रधानमंत्री ने दूरसंचार उपकरण, डिजाइन, विकास एवं विनिर्माण के लिए भारत को एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकीय उन्‍नयन के कारण हैंडसेट्स और गैजेट्स बार बार बदलने की संस्‍कृति एक चुनौती है। इससे निपटने पर बल देते हुए उन्‍होंने प्रति‍निधियों से यह विचार करने के लिए कहा कि क्‍या उद्योग इलेक्‍ट्रॉनिक अपशिष्‍ट से बेहतर रूप से निपटने और ‘सर्कुलर अर्थव्‍यवस्‍था’ का सृजन करने के बारे में विचार विमर्श के लिए कार्यबल का गठन कर सकता है। उन्‍होंने भविष्‍य में लंबी छलांग लगाने के लिए 5 जी को समय पर शुरू करने और लाखों भारतीयों को सशक्‍त बनाने के लिए मिलकर काम करने का अनुरोध किया।

    श्री मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी क्रांति के साथ जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचना और योजना बनाना बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि किसानों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल, बेहतर शिक्षा, बेहतर जानकारी और अवसरों तथा छोटे व्‍यापारियों को बेहतर बाजार पहुंच उपलब्‍ध कराना कुछ लक्ष्‍य हैं जिनके बारे में कार्य किया जा सकता है।

    प्रधानमंत्री ने दूरसंचार क्षेत्र के प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि महामारी के बावजूद दुनिया उनके नवाचार और प्रयासों के कारण काम करती रही। उन्‍होंने कहा,“ उनके प्रयासों के कारण एक बेटा अलग शहर में रहने वाली अपनी माता के साथ जुड़ा रहा, एक विद्यार्थी कक्षा में गए बिना अपने शिक्षक से सीखता रहा, बीमार व्यक्ति ने घर बैठते हुए अपने डॉक्टर से सलाह मशवरा किया और एक व्यापारी दूसरे जगह के उपभोक्ता से जुड़ा रहा।”

    Latest news Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : उपायुक्त अबु इमरान ने की निबंधन विभाग के कार्यो की समीक्षा, लक्ष्य के अनरूप राजस्व वसूली का दिया निर्देश
    Next Article कृषकों को मत्स्य पालन से जोड़ते हुए सशक्त बनाने का करें कार्यः उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जनता को समर्पित 4.18 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर, नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ

    July 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त

    July 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन

    July 3, 2025
    Latest Posts

    कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द करने की याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

    July 3, 2025

    झारखंड में शुरू हुआ ‘वृहत नशा मुक्ति जागृति अभियान’, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया शुभारंभ

    July 3, 2025

    BREAKING : जनता को समर्पित 4.18 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर, नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ

    July 3, 2025

    सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, हेलमेट जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के पालन पर दिया गया जोर

    July 3, 2025

    पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड को मिल रहा नया आयाम : अजय राय

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.