Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार: विधायक अनंत कुमार के घर पर पुलिस की छापेमारी, AK-47 राइफल बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: विधायक अनंत कुमार के घर पर पुलिस की छापेमारी, AK-47 राइफल बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    अनंत सिंह अपनी हरकतों की वजह से हमेशा विवादों में रहे हैं

    पटना : बिहार के बाहुबली और निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर छापेमारी करके पुलिस ने एक एके-47 बरामद किया. पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में पटना ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से ही छापेमारी शुरू की जो अब तक जारी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विधायक के घर से दो बम भी बरामद किया है. बाहुबली विधायक के ऊपर दर्जनों हत्या और हत्या के प्रयास के केस पहले से चल रहे हैं.

    बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस के रडार पर एक बार फिर तब आ गए जब पिछले दिनों एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ जहां वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर अपने विरोधी की हत्या की साजिश रचते हो सुनाई दिए. इसी क्रम में पुलिस ने पिछले ही हफ्ते अनंत सिंह का पटना में वॉइस सैंपल टेस्ट भी कराया है.

    सूत्रों के मुताबिक इसी मामले को लेकर पुलिस पिछले कुछ दिनों से अनंत सिंह के कई ठिकानों पर दबिश बना रही थी और आज पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दल बल के साथ आज सुबह 3 बजे अनंत सिंह के गांव में छापेमारी शुरू की और एके-47 बरामद किया.

    इधर, पटना में अनंत सिंह ने आनन-फानन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और मुंगेर से जदयू सांसद ललन सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया. अनंत सिंह ने कहा कि कोर्ट ने उनके संपत्ति की कुर्की जब्ती का आदेश नहीं किया है उसके बावजूद भी पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके घर पर तोड़फोड़ की है.

    बाहुबली विधायक ने आरोप लगाया क्योंकि उनकी पत्नी नीलम सिंह ने 2019 लोकसभा चुनाव में मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी इसी वजह से ललन सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं. अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है

    #Bihar News #Crime news #latest hindi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: जींद में रैली को संबोधित करते हुये अमित शाह, बोले- 370 वोट से अनुच्छेद 370 को हटाया
    Next Article एनआईए में आईजी होंगे आशीष बत्रा, गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र, पांच साल के लिए एनआईए में आईजी के तौर पर प्रतिनियुक्ति

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.