Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शराब पीने के बाद झगड़े से परेशान बेटे और बेटी ने की थी पिता की ह’त्‍या, तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    शराब पीने के बाद झगड़े से परेशान बेटे और बेटी ने की थी पिता की ह’त्‍या, तीन गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के पम्पू तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद रेलकर्मी बीरबल के शव मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त मृतक के पुत्र, पुत्री और पुत्री के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला घरेलू विवाद और पूर्व नियोजित साजिश से जुड़ा हुआ है। गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 05 जनवरी को पम्पू तालाब से एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान रेलकर्मी बीरबल के रूप में हुई थी, जो पेट्रोल पंप के समीप, हरी मंदिर, हीरापुर का निवासी था। उसकी बड़ी बेटी आरती कुमारी के आवेदन पर धनबाद थाना में यूडी कांड संख्या 02/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

    जांच में तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर विश्लेषण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं चिकित्सकों के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि बीरबल की मौत कोई सामान्य मौत नही थी, बल्कि उसकी मौत गला घोंटने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिसकी वजह से वह घर में आए दिन विवाद, गाली-गलौज और मारपीट होती थी। इसी कारण मृतक के पुत्र रोहित कुमार, छोटी पुत्री ऋतू कुमारी और ऋतू कुमारी के प्रेमी फरदीन खान ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

    पुलिस के अनुसार 04 जनवरी की रात रोहित कुमार और फरदीन खान ने मृतक को शराब में नशीली दवा मिलाकर पिलाई, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर आमटाल के एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को पम्पू तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शराब की खाली बोतल, हत्या में प्रयुक्त मफलर और अपाचे बाइक (संख्या जेएच 10बीजे 8959) को जब्त किया है। गिरफ्तार आराेपिताें को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    Also Read : झारखंड बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का ग्लोबल हब, दुनिया देखेगी निवेश रोडमैप

    A son and daughter fed up with their father's drunken brawls murdered him; three people have been arrested. तीन गिरफ्तार धनबाद शराब पीने के बाद झगड़े से परेशान बेटे और बेटी ने की थी पिता की हत्‍या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का ग्लोबल हब, दुनिया देखेगी निवेश रोडमैप
    Next Article मगध जोन में संगठन फिर से खड़ा करने की साजिश नाकाम, NIA ने फरार माओवादी चंदन को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.