Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही जांच
    झारखंड

    रांची में ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही जांच

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर एक क्लर्क के साथ मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले की जांच और सबूत जुटाने के लिए एयरपोर्ट थाना की पुलिस भारी संख्या में ED कार्यालय पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

    क्लर्क ने लगाए गंभीर आरोप

    पेयजल विभाग में कार्यरत क्लर्क संतोष कुमार ने ED अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है। संतोष का कहना है कि पूछताछ के नाम पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसका सिर फोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर के अनुसार, 12 जनवरी को संतोष कुमार को फोन कर पूछताछ के लिए ED कार्यालय बुलाया गया था। तय समय पर वह ED कार्यालय पहुंचा, जहां पूछताछ के दौरान उस पर जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया।

    जुर्म कबूल न करने पर पिटाई का आरोप

    शिकायत में कहा गया है कि जब संतोष ने किसी भी तरह का अपराध स्वीकार करने से इनकार किया, तो ED अधिकारियों प्रतीक और शुभम ने डंडे से उसकी पिटाई की। मारपीट में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने और अपराध कबूल नहीं करने पर उसके परिवार के सदस्यों को जेल भेजने की धमकी दी गई। मारपीट के बाद संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में छह टांके लगाए। प्राथमिकी में कहा गया है कि इलाज के बाद, बार-बार मना करने के बावजूद उसे फिर से ED कार्यालय ले जाया गया।

    थाना प्रभारी करेंगे जांच

    यह भी आरोप है कि ED कार्यालय में उसे मारपीट की घटना के बारे में किसी को न बताने की हिदायत दी गई और रात करीब 10 बजे के बाद उसे छोड़ा गया। पुलिस ने बताया है कि इस मामले की जांच थानेदार स्वयं करेंगे। सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also read : झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, दो दिन बाद मिल सकती है राहत

    Breaking Breaking news ED officials ED officials accused of assault ED officials accused of assault in Ranchi ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप ED अधिकारी jharkhand breaking Jharkhand news police investigation Ranchi Police झारखंड न्यूज झारखंड ब्रेकिंग पुलिस जांच ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज रांची पुलिस रांची में ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शीतलहर का प्रकोप, दो दिन बाद मिल सकती है राहत
    Next Article मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.