Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पेसा कानून लागू होने पर झामुमो ने जामताड़ा में निकाला विजय जुलूस
    झारखंड

    पेसा कानून लागू होने पर झामुमो ने जामताड़ा में निकाला विजय जुलूस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2026Updated:January 3, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेसा कानून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara :  राज्य सरकार द्वारा पेसा कानून लागू किए जाने से खुश होकर जामताड़ा में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। मांदर की थाप पर नृत्य करती आदिवासी युवतियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और खुशी का इजहार किया।

    यह विजय जुलूस जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर चंचला माता मंदिर चौक, मुख्य बाजार, सुभाष चौक और कोर्ट मोड़ होते हुए स्टेशन रोड के रास्ते वापस पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू और अन्य नेताओं ने कहा कि 29 साल बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पेसा कानून लागू हुआ है, जिससे राज्य के आदिवासी और मूलवासी समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से स्थानीय लोगों को कई अधिकार मिलेंगे, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी।

    नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड गठन के बाद पूर्ववर्ती सरकारों ने इस कानून को लागू करने में रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने साबित कर दिया है कि वह राज्यहित और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    विजय जुलूस के समापन पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पेसा कानून की जानकारी दी गई और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    JMM took out a victory procession in Jamtara after the PESA Act was implemented.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहार्दिक पांड्या का बल्ला गरजा, विस्फोटक शतक ने बदल दी गेम की तस्वीर
    Next Article रांची में लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका का अब तक नहीं मिला सुराग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.