Ranchi : रेलवे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रांची में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 6 और 7 जनवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन के रद्द होने से करीब 1844 यात्रियों के टिकट स्वतः निरस्त हो गए हैं। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन रद्द होने और टिकट कैंसिलेशन की जानकारी दे दी है। यात्रियों को टिकट का रिफंड रेलवे नियमों के अनुसार मिलेगा।
वनांचल एक्सप्रेस साहिबगंज, धनबाद, बोकारो होते हुए रांची जाने वाली एकमात्र सीधी ट्रेन मानी जाती है। इसके रद्द होने से इन क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह ट्रेन भागलपुर से खुलती है और झारखंड के कई प्रमुख शहरों को जोड़ती है। खासकर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और इलाज के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक ट्रेनों या अन्य साधनों का उपयोग करें।
Also Read : जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती आज, पैतृक गांव टकरा में विकास की कमी से जूझ रहे लोग


