Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 12:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत, झारखंड की ऐतिहासिक जीत का जश्न
    झारखंड

    देवघर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत, झारखंड की ऐतिहासिक जीत का जश्न

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : जिले के के.के.एन स्टेडियम में मंगलवार को देवघर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से BCCI की सैयद मुश्ताक अली (टी-20) ट्रॉफी के आगमन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के मानद सचिव सौरभ तिवारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का अनावरण किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खेले गए फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी।

    देवघर

    पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय : डीसी

    इस अवसर पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि झारखंड की यह जीत पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ और देवघर जिला क्रिकेट संघ को इस आयोजन के लिए बधाई दी। डीसी ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है और देवघर से भी लगातार प्रतिभाएं निकल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देवघर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने को लेकर जेएससीए द्वारा प्रस्ताव दिया गया है और जिला प्रशासन जल्द ही उपयुक्त स्थल का चयन करेगा।

    देवघर

    देवघर में क्रिकेट के विकास की अपार संभावनाएं : सौरभ

    एसपी सौरभ ने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से ही झारखंड को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह ट्रॉफी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने कहा कि देवघर में क्रिकेट के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मैदान उपलब्ध होते ही एक वर्ष के भीतर उसे विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों और अभिभावकों से मेहनत और सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जेएससीए के पदाधिकारी, देवघर जिला क्रिकेट संघ के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

    Also Read : सिमडेगा पुलिस का सम्मान : महिला आरक्षी रजनी केरकेट्टा चुनी गईं ‘पुलिसमैन ऑफ द वीक’

    A special event was organized in Deoghar to mark the arrival of the Syed Mushtaq Ali Trophy. देवघर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगमन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगहरी खाई में गिरी यात्री बस, 7 की दर्दनाक मौ’त, दर्जनभर घायल
    Next Article पलामू टाइगर रिजर्व में 400 श्रमिक-ट्रैकर आंदोलन पर, 10 सूत्री मांगें रखीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026
    Latest Posts

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.