Palamu : पलामू जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा गया। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ग्राम नन्दपुर, सुरीन टोला में कार्रवाई की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध खेत की ओर भागने लगे, लेकिन गश्त दल ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान दुर्जन जाते (29 वर्ष) और विमल नाग (22 वर्ष) के तौर पर की गई। दुर्जन जाते ग्राम डिम्बुली, थाना मनोहरपुर और विमल नाग ग्राम राईबेड़ा, थाना गोईलकेरा के रहने वाला हैं। पुलिस ने दोनों की बारी-बारी से तलाशी ली। तलाशी में दुर्जन जाते के पास भाकपा माओवादी का लाल रंग का पर्चा और विमल नाग के पास काला रंग का Itel कंपनी का कीपैड (Keypad) मोबाइल बरामद हुआ। दोनों संदिग्धों को दो स्वतंत्र गवाहों के सामने गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनोहरपुर, थानेदार अम्मील एक्का, सिपाही मयंक प्रसाद, सिपाही रंजीत मुर्मू और अन्य जवान शामिल रहे।
Also Read : सचिव और जोनल आईजी ने राष्ट्रपति आगमन को लेकर किया सुरक्षा निरीक्षण


