Chaibasa : चाईबासा के सारंडा जंगल में छिपे भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों पर अब ओडिशा पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। झारखंड पुलिस के बाद अब ओडिशा पुलिस ने इन खतरनाक नक्सलियों के इनामी पोस्टर जारी किए हैं।
ये पोस्टर जंगल के दूर-दराज इलाकों में लगाए गए हैं, जहां आम लोगों से नक्सलियों की जानकारी देने की अपील की गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। सूचना देने के लिए पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी पोस्टरों पर दिए गए हैं। यह मुहिम क्षेत्र की बहुभाषी जनता को ध्यान में रखकर ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी तीन भाषाओं में चलाई जा रही है।
प्रमुख इनामी नक्सलियों की सूची और इनाम :
- मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर – 1.20 करोड़ रुपये
- असिम मंडल उर्फ आकाश – 1.20 करोड़ रुपये
- पतिराम मांझी उर्फ अनल दा – 1.20 करोड़ रुपये
- अनोल दा उर्फ लाल चंद्र हेम्ब्रम – 65 लाख रुपये
- जय महतो उर्फ मोछू – 65 लाख रुपये
- संतोष उर्फ विश्वनाथ – 65 लाख रुपये
- संतोष महतो उर्फ बासुदेव दा – 43 लाख रुपये
- अमित मुंडा उर्फ सुखलाल – 43 लाख रुपये
- भवानी उर्फ सुजाता – 43 लाख रुपये
- मेहनत उर्फ मोछू – 43 लाख रुपये
- राम प्रसाद मरांडी उर्फ महादेव – 43 लाख रुपये
- बेला सरकार उर्फ आशा – 43 लाख रुपये
- मदन महतो उर्फ शंकर महतो – 43 लाख रुपये
इस कदम से नक्सली संगठन पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति बहाल की जाएगी।
Also Read : रांची में हॉकी का महाकुंभ, 28 दिसंबर से शुरू होगी लीग


