Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में सोने-चांदी के बाजार में मिली-जुली स्थिति बनी हुई है। अगर आप गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि कीमतों में रोज बदलाव हो रहा है।
सोने के भाव स्थिर
रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के मुताबिक, सोने की कीमतें स्थिर हैं, जबकि चांदी के भाव में जोरदार तेजी आई है। आज यानी रविवार को 22 कैरेट सोने का रेट 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,30,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोने में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, चांदी के दाम में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को चांदी 2,26,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि कल यह 2,21,000 रुपये प्रति किलो थी। यानी एक दिन में 5,000 रुपये की तेजी!
अन्य शहरों के रेट :
बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 1,32,000 रुपये और चांदी 2,05,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,23,000 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,34,280 रुपये और चांदी 2,07,620 रुपये प्रति किलो बिक रही है। देवघर में 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,072 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,34,260 रुपये और चांदी 2,07,620 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है।
खरीदारी का सुझाव :
सोने के गहने लेते समय क्वालिटी का खास ध्यान रखें। हमेशा हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें, क्योंकि यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ही हॉलमार्क जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क चिन्ह होते हैं, इन्हें अच्छे से जांचकर ही खरीदारी करें।
Also Read : झारखंड में कड़ाके की ठंड, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


