Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 11:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा जल्द… जानें
    झारखंड

    झारखंड में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा जल्द… जानें

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेडिकल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के आदित्यपुर में स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उद्घाटन अगले जनवरी में किया जाएगा। कॉलेज के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान कॉलेज की तैयारियों, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। चेयरमैन ने बताया कि कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और उच्च स्तरीय मेडिकल शिक्षा की व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने कहा कि कॉलेज खुलने से कोल्हान क्षेत्र और आसपास के इलाकों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।

    चेयरमैन ने बताया कि यह नया मेडिकल कॉलेज झारखंड के लिए एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा और आम मरीजों को भी रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

    Also Read : अकेले रेस्टोरेंट में खाना खाने से क्यों लगता है डर? जानिए मनोविज्ञान

    Netaji Subhash Medical College in Jharkhand will be inaugurated soon... Learn more. झारखंड में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा जल्द... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअकेले रेस्टोरेंट में खाना खाने से क्यों लगता है डर? जानिए मनोविज्ञान
    Next Article स्कॉर्पियो में लगी आ’ग, पंप कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में समर फेस्ट की धूम, मॉडलिंग-डांस से सजेगी हर शाम

    May 15, 2026

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.