Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नेशनल एक्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नेशनल एक्जीक्यूटिव के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे।
बैठक में पिछले एक साल में किए गए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और अगले वर्ष के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। साथ ही संगठन के विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।
झारखंड से प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बृजनंदन गुप्ता, जिला महामंत्री अभिषेक बजाज, जय प्रकाश शर्मा, कामेश्वर प्रसाद और अन्य सदस्य अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। बैठक के बाद सभी सदस्य श्री राम मंदिर का दर्शन भी करेंगे। सदस्य 21 दिसंबर को जमशेदपुर वापस लौटेंगे।
Also Read : फॉरेंसिक जांच अब आएगी तेजी, सीएम ने 34 मोबाइल लैब गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी


